Move to Jagran APP

गोरखपुर में कार्यकर्ताओं से मिले मुख्‍यमंत्री और दिया यह संदेश Gorakhpur News

उन्होंने केंद्र सरकार के 100 दिन और प्रदेश सरकार के 30 महीने को उपलब्धियों का कार्यकाल बताते हुए कहा कि इसे लेकर जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा समय गुजरना होगा।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 05:33 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 05:33 PM (IST)
गोरखपुर में कार्यकर्ताओं से मिले मुख्‍यमंत्री और दिया यह संदेश Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा और हिंदू वाहिनी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को लेकर लोगों के बीच जाएं और उन्हें उपलब्धियों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराएं। पूरा प्रयास करें कोई भी व्यक्ति छूटने न पाए।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री गुरुवार की दोपहर बाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

केंद्र के 100 दिन और प्रदेश के 30 माह की उपलब्धियों को बताएं

उन्‍होंने कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई करते हुए लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का श्रेय उन्हें दिया और कहा कि जिस तरह चुनाव में टीम बनाकर प्रतिबद्धता के साथ सफलता अर्जित की गई उसी तरह आगे भी कार्य करते रहना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार के 100 दिन और प्रदेश सरकार के 30 महीने को उपलब्धियों का कार्यकाल बताते हुए कहा कि इसे लेकर जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा समय गुजरना होगा।

कहीं भी बैठें, उपलब्धियों की चर्चा अवश्‍य करें

उन्‍होंने कहा कि जहां कहीं भी बैठे वहां उपलब्धियों की चर्चा जरूर करें। बैठक में कार्यकर्ताओं को किट दी गई, जिसमें सरकार की उपलब्धियों से संबंधित 76 पेज की एक पुस्तिका भी शामिल है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस टीम की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका रही। आगे भी इन्हें अपने दायित्वों को समझते हुए जिम्मेदारी को पूरा करना होगा।

पदयात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्‍सा लें

उन्होंने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक हर संसदीय क्षेत्र में होने वाली पदयात्रा का जिक्र भी किया। कहा कि पदयात्रा के दौरान मिलने वाले हर व्यक्ति से सरकार की उपलब्धियों की चर्चा जरूर की जाए, जिससे उपलब्धिया जन-जन तक पहुंच सकें। पद यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान भी किया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री इंजीनियर पीके मल्ल,  बृजेंद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम सिंह, रमाकांत निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, रमेश गुप्त, देवेश श्रीवास्तव, रामपाल सिंह, सूर्यभान सिंह, कपिल पति त्रिपाठी  आदि मौजूद रहे।

शहीद की पत्नी को दिया चेक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर मौजूद शहीद महेंद्र पासवान की पत्नी सन्ध्या देवी को 25 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। ओएनजीसी के जवान महेंद्र पिछले दिनों मुंबई में गैस रिसाव से लगी आग में बचाव के दौरान शहीद हो गए थे। वह गोरखपुर के गहिरा गांव के रहने वाले थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.