विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात में चुनाव से पहले सियासी घमासान: भाजपा से टिकट के लिए सरकार के दो मंत्री आमने-सामने

By Shatrughan SharmaEdited By: Narender Sanwariya
Published: Mon, 16 Nov 2026 07:28 PM (IST)

गुजरात में भाजपा के दो मंत्री, कुंवरजी बावलिया और परसोत्तम सोलंकी, आगामी विधानसभा चुनाव के टिकट को लेकर आमने-सामने हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भाजपा के दो मंत्री टिकट के लिए आपस में भिड़े।

  2. कुंवरजी बावलिया और परसोत्तम सोलंकी के बीच रस्साकशी।

  3. सोलंकी समर्थक बेटे दिव्येश के लिए टिकट की मांग कर रहे।

शत्रुघ्‍न शर्मा, अहमदाबाद। गुजरात में भाजपा के टिकट के लिए सूत ना कपास जुलाहे लठ्ठम लठ्ठ वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। सरकार व संगठन जहां चुनावी वार्म अप में जुटे हैं वहीं कोली समाज के दो मंत्री कुंवरजी बावलिया व परसोत्‍तम सोलंकी में समाज के कोटे से टिकट के लिए रस्‍साकशी शुरु हो गई है। बावलिया ने समाज का सम्‍मेलन बुलाया उसी दौरान सोलंकी के समर्थकों बावलिया के स्‍थान पर सोलंकी के पुत्र को टिकट की मांग उठाते हुए बावलिया को सेवानिव्रत्ति की नसीहत भी दे डाली।

सौराष्‍ट्र में पाटीदार समुदाय के बाद कोली पटेल समाज का खासा वर्चस्‍व है, राज्‍य सरकार में इस समाज से कुंवरजी बावलिया तथा परसोत्‍तम सोलंकी दोनों मंत्री हैं। मंत्री सोलंकी के भाई हीराभाई सोलंकी भाजपा से ही विधायक हैं लेकिन अब सोलंकी समर्थक चाहते हैं कि मंत्री के पुत्र दिव्‍यश सोलंकी को अगले चुनाव में टिकट मिले। सेहत के चलते मंत्री परसोत्‍तम सोलंकी के टिकट पर संशय है शायद इसीलिए उनके समर्थक उनके बेटे दिव्‍येश का नाम आगे बढा रहे हैं।

गत दिनों राजकोट के जसदण में बावलिया ने समाज का सम्‍मेलन बुलाकर अपने समर्थकों की ओर से अगले चुनाव में भी टिकट व मंत्री पद पर दावेदारी जता दी। मंत्री सोलंकी समर्थकों को यह बात नागवार गुजरी और उन्‍होंने बावलिया को सेवानिव्रत्ति की नसीहत देते हुए अगले चुनाव में दिव्‍येश सोलंकी को भाजपा से टिकट की मांग उठा दी। बावलिया जसदण से विधायक है, सोलंकी भावनगर ग्रामीण सीट से विधायक हैं जबकि उनके भाई हीरा सोलंकी अमरेली जिले की राजूला से विधायक हैं।

मंत्रियों के बीच शुरु हुई इस खींचतान में द्वारिका से भाजपा विधायक पबुभा माणेक ने आग में घी उालने का काम किया है, माणेक ने एक जनसभा में राज्‍य का अगला मुख्‍यमंत्री कोली पटेल से होने की मांग उठाई है। माणेक खुद अहीर समुदाय से आते हैं लेकिन उनके कोली पटेल समाज की ओर झुकाव ने सबको अचरज में डाल दिया। उनका यह बयान गांधीनगर में भाजपा के दीपावली व नववर्ष स्‍नेह मिलने से ठीक पहले वायरल हो गया। भाजपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता डॉ अनिल पटेल का मानना है कि पार्टी में अभी टिकट को लेकर कोई चर्चा ही नहीं है, भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है।

इससे पहले जसदण में हुए कोली पटेल समाज के सम्‍मेलन में बावलिया के करीबी पूर्व सांसद देवजी फतेपरा ने कहा था कि कुंवरजी भाई की आगामी विधानसभा चुनाव की टिकट पक्‍की हो गई है तथा मंत्री पद भी।

मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रीमंडल में श्रम, रोजगार एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय संभाल रहे कुंवरजी बावलिया गुजरात के वरिष्‍ठ नेता व मंत्रियों में से एक हैं। वर्ष 2017 के बाद कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं में बावलिया भी शामिल थे। उधर परसोत्‍तम सोलंकी करीब तीन दशक से हर सरकार में राज्‍यमंत्री हैं, दोनों मंत्रियों के इस विवाद में भाजपा विधायक पबुभा माणेक ने यह कहते हुए आग में घी डालने का काम किया कि राज्‍य का मुख्‍यमंत्री भी कोली पटेल से होना चाहिए।

उनके बयान पर पाटीदार नेता दिनेश बामणिया ने कहा है कि मुख्‍यमंत्री किसी समुदाय का नहीं होता है वह राज्‍य का मुख्‍यमंत्री होता है इसलिए मुख्‍यमंत्री पद किस समुदाय का होना चाहिए इस तरह की चर्चा बेमायने है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।