Move to Jagran APP

Gandhi Jayanti 2020: राज्यपाल आनंदीबेन के साथ CM योगी आदित्यनाथ ने किया राष्ट्रपिता को नमन

Gandhi Jayanti 2020 जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने उनका नमन भी किया। इस दौरान भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक तथा लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया और भाजपा लखनऊ के नेता भी मौजूद थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 10:11 AM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 11:29 AM (IST)
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

लखनऊ, जेएनएन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर राष्ट्र उनका नमन कर रहा। लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अॢपत की। जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने उनका नमन भी किया। 

loksabha election banner

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस दौरान भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक तथा लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया और भाजपा लखनऊ के नेता भी मौजूद थे। 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके बाद हजरतगंज में क्षेत्रीय खादी आश्रम का रुख किया। जहां पर महात्मा गांधी से जुड़ी वस्तुओं का अवलोकन किया। यहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चरखा चलाकर सूत भी काता। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी खादी आश्रम में मौजूद थे। 

इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा सीएम योगी आदित्यनाथ ने लाल बहादुर शास्ती भवन (एनेक्सी) जाकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनको नमन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.