विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manohar Joshi passes Away: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन, कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती थे

By Agency Edited By: Amit Singh
Published: Fri, 23 Feb 2024 07:37 AM (IST)

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया जहां उन्हें कार्डियक ...और पढ़ें

दिल की दौरा पड़ने के बाद मनोहर जोशी की निधन
दिल की दौरा पड़ने के बाद मनोहर जोशी की निधन

पीटीआई, मुंबई। शिवसेना नेता, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें बुधवार 21 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जोशी को शहर के पीडी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

गंभीर रूप से बीमार थे जोशी

मनोहर जोशी के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि वो गंभीर रूप से बीमार थे। शिवसेना के दिग्गज नेता को पिछले साल मई में ब्रेन हैमरेज के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

शिवसेना नेता, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और भूतपूर्व मुख्यमंत्री

जोशी 1995 से 1999 तक मुख्यमंत्री रहे और अविभाजित शिव सेना से राज्य में शीर्ष पद पर आसीन होने वाले पहले नेता थे। वह संसद सदस्य के रूप में भी चुने गए और 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे जब वाजपेयी सरकार सत्ता में थी।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री काशी में, अध्यात्म व विकास के मंच से आज साधेंगे पूर्वांचल और पंजाब