Move to Jagran APP

Gujarat Assembly bypoll 2020: गुजरात में चुनाव प्रचार शुरु, कांग्रेस के नारे से उड़ी भाजपा प्रत्‍याशियों की नींद

Gujarat Assembly bypoll 2020 गुजरात में होने वाले उपचुनाव के लिए आज आज चुनाव प्रचार शुरु होगा लेकिन राष्ट्रीय नेताओं ने चुनाव प्रचार से दूरी बना ली है। अबडासा में मुख्यमंत्री रुपाणी गढडा में पुरषोत्तम रुपाला और हार्दिक पटेल भी चुनावी सभाएं करेंगे।

By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 11:29 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 11:29 AM (IST)
गुजरात में उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार शुरु होगा

 अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात विधानसभा की 8 सीट के लिए हो रहे उपचुनाव का चुनाव प्रचार विधिवत रूप से आज से शुरु होगा। अबडासा में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा गढडा में केंद्रीय मंत्री पुरषोत्तम रुपाला सभाओं को संबोधित करेंगे उधर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल भी चुनावी सभाएं करेंगे।   

loksabha election banner

 राष्ट्रीय नेताओं ने बनाई दूरी

गुजरात के उपचुनाव प्रचार से राष्ट्रीय नेताओं ने दूरी बना ली है वही कांग्रेस इन चुनावों में स्थानीय मुद्दों व कांग्रेस विधायकों के दलबदल करने को मुद्दा बनाए हुए हैं। भाजपा के चुनाव प्रचार की कमान प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री पुरषोत्तम रुपाला आदि नेता संभाल रहे हैं वही कांग्रेस में अध्यक्ष अमित चावड़ा विधानसभा में नेता विपक्ष परेश धनानी, कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल चुनाव प्रचार के लिए मैदान में हैं। कांग्रेस नेता पिछले कुछ दिनों से लगातार यह प्रचार कर रहे हैं की "गांडा (पागल) चालसे गद्दार नहीं"! कांग्रेस कि सोशल मीडिया टीम लगातार इस नारे को हवा दे रही है। 

 नारे से उड़ी भाजपा प्रत्याशियों की नींद

नेता विपक्ष परेश धनानी बार-बार अपने ट्विटर हैंडल से इस नारे को पोस्ट कर रहे हैं जिससे भाजपा प्रत्याशियों की नींद हराम हो गई है। चावड़ा किसानों की समस्याओं फसल बीमा जैसे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर हैं इसी बीच केंद्र के कृषि व एपीएमसी बिल आने के बाद देश में कंपनी राज का आरोप लगाते हुए चावड़ा लगातार सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। धनानी में हार्दिक पटेल भाजपा पर लगातार कांग्रेस विधायकों को खरीदने का आरोप लगा रहे हैं, इससे बचने के लिए भाजपा अध्यक्ष पाटिल, भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रशांत वाला आदि नेता लगातार कांग्रेस पर अपने विधायक व नेताओं को नहीं संभाल पाने का आरोप लगा रहे हैं। वाला ने अपने बयान में कहा है कि जो पार्टी अपने नेताओं को नहीं संभाल सकती वह किसी से क्षेत्र व जनता को कैसे संभाल सकती है। 

 भाजपा कांग्रेस के बीच जोरदार रस्साकशी 

अबडासा व लिंबड़ी सीट पर भाजपा कांग्रेस के बीच जोरदार रस्साकशी है। भाजपा अध्यक्ष पाटिल पूर्व मंत्री शंकर भाई चौधरी संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया तथा प्रदेश उपाध्यक्ष गोवर्धन झड़ पिया भाजपा की चुनाव प्रचार व रणनीति पर लगातार नजर रखे हुए। लगातार चुनाव वाली सीटों का दौरा कर वह लोगों से वह प्रदेश के नेताओं से संपर्क कर रहे हैं। कोरोना महामारी के बावजूद भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस बहुत ही व्यवस्थित तरीके से चुनाव प्रचार का आयोजन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार व राज्य सरकार के जनहितकारी निर्णय व योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वही कांग्रेस किसानों की आर्थिक स्थिति महिलाओं की सुरक्षा वे युवाओं के रोजगार को प्रमुख मुद्दा बनाए हुए हैं।  

 उपचुनाव राज्य सरकार का प्रभाव

यह उपचुनाव अपनी तरह का एक अलग चुनाव है जिसमें राज्य सरकार का प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। 8 में से 5 सीट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अब भाजपा के उम्मीदवार हैं जिससे चुनाव प्रचार वह कार्यकर्ताओं के भीतर असमंजस का भी माहौल है। ग्रामीण व कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण भाजपा को इस चुनाव में काफी जोर लगाना पड़ रहा है। कुछ सीटों पर कांग्रेस का दबदबा होने के कारण भी भाजपा को जोरदार चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी साफ कहते हैं कि कांग्रेस को इस चुनाव में प्रचार करने की अधिक जरूरत नहीं है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के कारण लोगों के महिलाओं के व युवाओं के सवालों के जवाब उनको देना है। कांग्रेस इस चुनाव में जहां 1 रुपया खर्च कर रही है वहीं भाजपा को हजारों रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। कांग्रेस जनसमस्याओं के साथ विधायकों की खरीद-फरोख्त में दलबदल को प्रमुखता से उठा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.