Move to Jagran APP

Dy CM केशव प्रसाद व मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ पंचायतीराज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी भूपेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 01:01 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 05:21 PM (IST)
Dy CM केशव प्रसाद व मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ पंचायतीराज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। 

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के फूलपुर लोकसभा चुनाव में 2014 में पहली बार कमल खिलाया था। योगी आदित्यनाथ सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा के केंद्रीय संगठन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चुनाव सह प्रभारी बनाया है। उत्तर प्रदेश से विधान परिषद सदस्य केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव प्रबंधन का माहिर माना जाता है।

जाट बिरादरी में बड़ा दखल रखने वाले चौधरी भूपेंद्र सिंह की सत्ता व सरकार में अच्छी पकड़ है। योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायतीराज (स्वतंत्र प्रभार) एवं लोक निर्माण राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन में हरियाणा विधानसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया है। इससे पहले वह पश्चिमी उप्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

चौधरी भूपेंद्र सिंह वहां पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रचार के साथ ही चुनाव प्रबंधन का काम भी देखेंगे। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने उनको उत्तर प्रदेश विधानसभा सभा चुनाव से पहले ही विधान परिषद का सदस्य बनाया था। इसके बाद उनको योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री भी बनाया गया।  

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.