विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus : दूल्हे को नहीं मिली नेपाल जाने की अनुमति, टालनी पड़ी शादी Gorakhpur News

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 24 Mar 2020 06:38 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2020 11:00 AM (IST)

Coronavirus भारत-नेपाल सीमा सील होने के कारण आवश्‍यक सेवाओं पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है। सीमा से सटे कई लोगों को शादी की तिथि आगे बढ़ानी पड़ी है।

Coronavirus : दूल्हे को नहीं मिली नेपाल जाने की अनुमति, टालनी पड़ी शादी Gorakhpur News
Coronavirus : दूल्हे को नहीं मिली नेपाल जाने की अनुमति, टालनी पड़ी शादी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध है। ऐसे में दोनों देशों के लोग एक दूसरे देश में अपने बेटे बेटियों की शादी करते हैं। शादी विवाह पर अब कोरोना का असर दिख रहा है। सोमवार को सोनौली सीमा से दो दूल्हों को बिना शादी किए ही बैरंग लौटा दिया गया। यह दोनों दूल्हे अपनी बरात लेकर नेपाल जाना चाह रहे थे, लेकिन नेपाल सरकार ने किसी भी नागरिक के प्रवेश पर रोक लगा दिया है। ऐसे में इन्हें शादी करने का भी मौका नहीं मिला। महबूब आलम निवासी मिठौरा महराजगंज जिसकी शादी शबनम खातून से नेपाल के कपिलवस्तु जिले के पडारी चौराहा पर होनी थी।  दूसरा दूल्हा रफीक अहमद निवासी रामचौरा कैंपियरगंज जिसकी शादी भैरहवा गल्ला मंडी होनी थी। इन दोनों ने जागरण से बातचीत करते हुए कहा कि हम लोग अपनी बरात लेकर नेपाल जा रहे थे, लेकिन नेपाली प्रशासन ने हमें नेपाल जाने से रोक दिया। अब हम वापस अपने घर को जा रहे है।

नेपाल में दो कोरोना संक्रमित मिले

उधर, नेपाल में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस बात की जानकारी नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री भानु भक्त ढकाल ने दी।  उन्होंने बताया कि दो नेपाली नागरिक में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया कि 19 वर्षीय युवक का काठमांडू में टेकु स्थित शुक्र राज ट्रापिकल हास्पिटल में इलाज चल रहा है। उक्त छात्र चीन से नेपाल आया था। दूसरी संक्रमित एक युवती है। वह फ्रांस से कुवैत होते हुए नेपाल आई थी। नेपाल आने के बाद उसे 14 दिन आइसोलेशन रूम में रखा गया था। जहां कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया। रविवार को उसकी फिर जांच हुई तो उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

फ्रांसीसी परिवार को नेपाल में नहीं मिला प्रवेश, वापस लौटे

महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अचलगढ़ जंगल में रविवार को फ्रांसीसी परिवार देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम की पूछताछ के बाद सोमवार को सोनौली बार्डर रवाना कर दिया, जहां नेपाल में अनुमति न मिलने पर वापस गोरखपुर की ओर लौट गए। रविवार को फ्रांस के शेसरस के रहने वाले पैलेरस पेट्राइसजो शेंपल अपनी पत्नी, दो बेटी तथा एक बेटा के साथ लक्ष्मीपुर के सटे जंगल में रुके थे। जानकारी होने पर प्रशासन के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर लक्ष्मीपुर ब्लाक परिसर में सुरक्षित स्थान पर रखा गया। फ्रांसीसी एक मार्च 2020 को टूरिस्ट वीजा पर बाघा बार्डर होते हुए पाकिस्तान से भारत में आए थे। चौकी प्रभारी गंगा राम यादव ने बताया कि फ्रांसीसी परिवार का 25 मार्च तक भारत में घूमने का टूरिस्ट वीजा है। सोमवार को सोनौली भेजा गया। जहां से परिवार को नेपाल में प्रवेश नहीं मिला।

सऊदी अरब से आए दो लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

यूपी के महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव महदेवा में खाड़ी देश सऊदी अरब से एक सप्ताह पूर्व आए दो सगे मुसलमानों को कोरोनावायरस की सूचना पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महराजगंज डा। अशोक कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा.मनीष कुमार क्ष्क्षसह की टीम ने गांव में जाकर जांच की। दोनों युवकों में कोरोनावायरस के कोई लक्षण नहीं मिले। मुस्ताक अहमद और व्यवस्थाआज अहमद दोनों सगे भाई हैं। जिसमें मुस्ताक अहमद सऊदी अरब के शहर जीगे और इंतजाज अहमद दुबई में रहता था। मुस्ताक अहमद चार मार्च और इंतजाज अहमद 10 मार्च, को अपने घर आ गए। डा। मनीष कुमार ष्क्षसह ने बताया कि सूचना के बाद दोनों लोगों की जांच की गई है। सब कुछ सामान्य मिला। गांव में 12 तारीख को केरल से कमा कर लौटे 30 वर्षीय ध्रुव कुमार शर्मा की भी जांच की गई। उनमें भी कोई लक्षण नहीं मिला। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।