विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dr. Kafeel Khan: डॉ. कफील के रिहाई आदेश पर प्रियंका गांधी ने दी UP कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 01 Sep 2020 01:10 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 04:02 PM (IST)

Dr. Kafeel Khan डॉ. कफील की रिहाई के आदेश की सूचना के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने तत्काल ही ट्वीट किया।

Dr. Kafeel Khan: डॉ. कफील के रिहाई आदेश पर प्रियंका गांधी ने दी UP कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई
Dr. Kafeel Khan: डॉ. कफील के रिहाई आदेश पर प्रियंका गांधी ने दी UP कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई

लखनऊ, जेएनएन। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल चिकित्सा रोग विशेषज्ञ डॉ. कफील खान के इलाहाबाद हाई कोर्ट से मंगलवार को रिहाई आदेश जारी होने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रसन्नता जाहिर की है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन के बाद एनएसए के तहत करीब छह महीने जेल में रहने के बाद डॉ. कफील आज रिहा होंगे।

डॉ. कफील की रिहाई के आदेश की सूचना के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने तत्काल ही ट्वीट किया। डॉ. कफील खान अलीगढ़ से गिरफ्तारी के करीब छह महीने से मथुरा जेल में बंद हैं।

प्रियंका गांधी ने लिखा कि आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने डॉ. कफील खान के ऊपर से रासुका हटाकर उनकी तत्काल रिहाई का आदेश दिया। आशा है कि यूपी सरकार डॉ कफील खान को बिना किसी विद्वेष के अविलंब रिहा करेगी। उन्होंने आगे लिखा कि डॉ कफील खान की रिहाई के प्रयासों में लगे तमाम न्याय पसंद लोगों व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मुबारकबाद। 

यह भी देखें: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने डॉ. कफील खान की रिहाई के दिए आदेश, NSA भी किया रद्द

यह भी पढ़ें: Dr. Kafeel Khan: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- डॉ. कफील खान पर NSA अवैध, तत्काल रिहा करें