Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर नेतागण शोकाकुल, सभी की आंखें नम UP News

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 20 Apr 2020 04:28 PM (IST)

    Death of CM Yogi Adityanath Father उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन का संदेश जानकर शोक व्यक्त किया।

    सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर नेतागण शोकाकुल, सभी की आंखें नम UP News

    लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता  89 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट का आज नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर देश के नामचीन नेताओं के साथ ही योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने शोक व्यक्त किया। उनके निधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में लोकभवन में अपनी कोर टीम के साथ कोरोना संक्रमण पर समीक्षा बैठक कर रहे थे।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

    उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन का संदेश जानकर गहरा शोक व्यक्त किया है। दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे CM योगी आदित्यनाथ, COVID-19 से जंग के लिए प्रतिबद्धता

    बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के देहावासन पर ट्विटर के माध्यम से अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

    CoronaVirus in UP : योगी ने निभाया ‘राजधर्म’, आंखों में नमी के बाद भी मीटिंग करते रहे CM योगी आदित्यनाथ

    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा के साथ योगी आदित्यनाथ के मंत्री ब्रजेश पाठक, महेंद्र सिंह, सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

    CM योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस