Move to Jagran APP

Coronavirus : यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा- सेवा अभियान में न आने दें शिथिलता

Coronavirus यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि लॉकडाउन लंबे चलने के कारण कई स्थानों से अभियान में शिथिलता की सूूचनाएं मिल रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2020 11:38 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 11:38 PM (IST)
Coronavirus : यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा- सेवा अभियान में न आने दें शिथिलता
Coronavirus : यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा- सेवा अभियान में न आने दें शिथिलता

लखनऊ, जेएनएन। Coronavirus : कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी जंग में कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए सेवा अभियान में शिथिलता नहीं आने देने के निर्देश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने दिए गए। गुरुवार को प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राहत व सेवा कार्यो की समीक्षा की गई।

loksabha election banner

पश्चिम, बृज व कानपुर क्षेत्र के जिलाध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने अपने क्षेत्र में किसी राशन व भोजन से वंचित न रहने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन लंबे चलने के कारण कई स्थानों से अभियान में शिथिलता की सूूचनाएं मिल रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए। कोई गरीब भूखा न सोए और हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने का काम तत्परता से जारी रहना चाहिए। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ता से संपर्क व संवाद बना कर कोरोना के खिलाफ निर्णायक जंग जारी रखने पर जोर दिया।

संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच आग्रह को दोहराते हुए सुरक्षित शारीरिक दूरी, मास्क व फेस कवर का प्रयोग, आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने अभियान को गति देने की बात कही।

उधर, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी ने भी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों व कोरोना संक्रमण में चलाए जा रहे बचाव व राहत अभियान की समीक्षा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.