Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ मेें तीलू रौतेली पुरस्कार पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, प्रदर्शन

तीलू रौतेली पुरस्कार पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। भाजपा से जुड़ी महिलाओं को ही पुरस्कार देने को लेकर कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में जिन चार महिलाओं को पुरस्कार दिया गया है वे सभी भाजपा या उसके संगठनों से जुड़ी हुई हैं।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 07 Aug 2021 09:11 PM (IST)Updated: Sat, 07 Aug 2021 09:11 PM (IST)
भाजपा से जुड़ी महिलाओं को ही पुरस्कार देने को लेकर कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : सीमांत जिले पिथौरागढ़ में दिए गए तीलू रौतेली पुरस्कार पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। भाजपा से जुड़ी महिलाओं को ही पुरस्कार देने को लेकर कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में जिन चार महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया है वे सभी भाजपा या उसके संगठनों से जुड़ी हुई हैं। जिले में तमाम महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए हैं, लेकिन ऐसी महिलाओं को दरकिनार कर दिया गया। पुरस्कारों का राजनीतिकरण राज्य के हित में नहीं है। इससे समाज सेवा का कार्य कर रही महिलाएं हतोत्साहित होंगी। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में आशीष सुरकाली, विवेक पंत, राहुल धामी, शिवम पंत, अंकित गड़कोटी, हिमांशु कुंवर, अज्जू कुरैशी, अमित पाठक आदि शामिल रहे।

मुझे मेरे कार्य के चलते मिला है पुरस्कार : दीपिका

पुरस्कार पर उठाए जा रहे सवालों पर पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल की पुत्री दीपिका ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पिताजी को मेरे द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए किए गए आवेदन की जानकारी तक नहीं थी। मेरा चयन मेरे कार्यों को लेकर हुआ है। वह पिछले कई वर्षों से कृषक मित्र के रूप में महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मसालों के उत्पादन के लिए प्रेरित कर रही हैं। केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ जनता को दिलाया जा रहा है। तिमूर जैसे स्थानीय उत्पाद से गरम मसाला बनाने की पहल हो रही है। इन्हीं कार्यों से आए सकारात्मक परिणाम के कारण उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जा रहा है।

कार्य पर मिलता है पुरस्कार : चुफाल

पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने कहा है कि तीलू रौतेली हो या कोई पुरस्कार सभी उल्लेखनीय कार्य करने पर ही मिलते हैं। पुत्री ने कार्य किया है तभी पुरस्कार मिला है। किए कार्यों का अवलोकन करने के बाद ही पुरस्कार के लिए चयन किया जाता है। हालांकि दीपिका के आवेदन करने की जानकारी तक उन्हें नहीं थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.