विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक बाघा बराड़ ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

By AgencyEdited By: Dhyanendra Singh Chauhan
Published: Wed, 09 Nov 2022 01:25 PM (IST)

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व दिल्ली में उम्मीदवारों के नामों की ...और पढ़ें

कांग्रेस विधायक बाघा बराड़ ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा (फोटो सोर्स: ANI)
कांग्रेस विधायक बाघा बराड़ ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा (फोटो सोर्स: ANI)

अहमदाबाद, एएनआइ। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। गुजरात के तलाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बाघा बराड़ ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ये इस्तीफा विधानसभा के अध्यक्ष आचार्य देवव्रत को सौंपा है।

उम्मीदवारों की सूची को लेकर दिल्ली में हो रही बैठक

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व दिल्ली में उम्मीदवारों के नामों की सूची पर चर्चा कर रहा है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हैं। गुजरात की सभी 183 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उम्मीदवारों की सूची कुछ दिनों में जारी होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: सतीश जारकीहोली के विवादित बयान के बहाने कांग्रेस को घेरेगी भाजपा, बनाया ये प्लान

भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र को लेकर कर रही खास तैयारी

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा समेत सभी पार्टियों ने प्रचार शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार भाजपा अपने घोषणा पत्र के लिए कम से कम 1 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसमें समाज के सभी वर्ग शामिल रहेंगे। सूत्र ने बताया कि युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग-अलग टाउनहाल का आयोजन होगा, जिसमें इन सभी के सुझाव दर्ज किए जाएंगे। साथ ही बताया गया कि सरकार के सभी मंत्री आकांक्षा पेटी के जरिए सरकार की नीतियों का फीडबैक जानेंगे।

यह भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद होगा कर्नाटक मंत्रिमंडल में फेरबदल? सीएम बोम्मई ने दिए संकेत

गुजरात में दो चरणों में हैं चुनाव

बता दें कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव हैं। पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर और दूसरे चरण का चुनाव 5 दिसंबर को है।

पिछली बार गुजरात में भाजपा को मिली थी 99 सीटें

गौरतलब है कि 2017 के चुनाव में भाजपा को 99 और उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को 77 सीटों पर जीत मिली थी। वर्तमान में कांग्रेस के कई विधायकों के दलबदल करने के बाद विधानसभा में भाजपा के पास 111 विधायक हैं। इस बार आम आदमी पार्टी के गुजरात में आने के बाद चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।