Move to Jagran APP

Priyanka Gandhi Vadra: यूपी की कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का सरकार पर हमला

Priyanka Gandhi Vadra प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलने के साथ बेहद गंभीर आरोप भी लगाया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 10:11 AM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 03:27 PM (IST)
Priyanka Gandhi Vadra: यूपी की कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का सरकार पर हमला
Priyanka Gandhi Vadra: यूपी की कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का सरकार पर हमला

लखनऊ, जेएनएन। Priyanka Gandhi Vadra: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जड़ फिर से मजबूत करने के प्रयास में लगीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार हमला बोलने में लगी रहती हैं। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव प्रियंका गांधी फेसबुक के साथ ट्विटर पर उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बेहद मुखर हैं। 

loksabha election banner

प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलने के साथ बेहद गंभीर आरोप भी लगाया है। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर अपराध पर पर्दा डालने का आरोप लगाया है। इनको लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया है। प्रियंका ने कहा कि अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है। उत्तर प्रदेश के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है।

प्रियंका गांधी वाड्रा का यह ट्वीट तब आया है, जब प्रदेश में 24 घंटे में एक दर्जन से अधिक हत्या को अंजाम दिया गया है। इस ट्वीट में प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बनाकर जिलावार जिक्र किया है। इसमें बलिया के पत्रकार व आजमगढ़ में पंचायत सदस्य की हत्या का भी जिक्र है।

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर भी चिंता जताई है। प्रियंका गांधी का अब सारा फोकस उत्तर प्रदेश पर ही है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.