Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम का विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 31 Jan 2018 09:10 PM (IST)

    मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे करीब डेढ़ दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन भी किया।

    सीएम का विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    काशीपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे करीब डेढ़ दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन भी किया। 

    रामलीला ग्राउंड में रेलवे ओवर ब्रिज के शिलान्यास को सीएम ने आना था। विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। उनके हाथ में काली पट्टी बंधी थी। साथ ही काले झंडे भी थे। यहां से उन्हें कार्यक्रम स्थल तक कूच करना था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और बस में बैठा दिया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने कहा कि निकाय चुनाव को देखते हुए शिलान्यास कार्यक्रम किया जा रहा है। 

    यह भी पढ़ें: देहरादून और गैरसैंण में होगा उत्तराखंड का बजट सत्र

    यह भी पढ़ें: महंगी बाइक पर सवार होकर किया महंगाई का विरोध

    comedy show banner
    comedy show banner