Move to Jagran APP

'करीबी भी कहने लगे कि अपनी कब्र खुद खोद रही हैं ममता'

कभी ममता के समर्थन में सड़क पर उतरने वाली अभिनेत्री ने सीएम के व्यवहार पर जताई हैरानी।

By Nitin AroraEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 06:55 PM (IST)
'करीबी भी कहने लगे कि अपनी कब्र खुद खोद रही हैं ममता'
'करीबी भी कहने लगे कि अपनी कब्र खुद खोद रही हैं ममता'

कोलकाता, जागरण संवाददाता। मशहूर बांग्ला फिल्मकार अपर्णा सेन ने 'जय श्रीराम' के नारे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रुख पर हैरानी जताते हुए कहा है कि वह अपनी कब्र खुद खोद रही हैं। कभी ममता के आंदोलन के समर्थन में बुद्धिजीवियों के साथ सड़क पर उतरने वाली अपर्णा ने एक समाचार चैनल से कहा-'जय श्रीराम, अल्लाह-हो-अकबर या जय मां काली, कोई कुछ भी कहे, उसे आप रोक नहीं सकते। हमारी मुख्यमंत्री जिस तरह से गाड़ी से उतरकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही हैं, वह मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। मुख्यमंत्री जिस तरह का आचरण कर रही हैं, वह बंगाल के लोगों को भी निश्चित रूप से अच्छा नहीं लग रहा होगा इसलिए बहुत से लोगों ने भाजपा का समर्थन करना शुरू कर दिया है।'

loksabha election banner

पद्मश्री से सम्मानित सेन ने आगे कहा-'ममता ने बंगाल की सत्ता में आने के बाद निश्चित रूप से काम किए हैं। माओवादियों को नियंत्रित किया, राज्य की सड़कों की हालत सुधारी, पहाड़ में भी काफी विकास हुआ है लेकिन वह कुछ भी कहने से पहले सोच नहीं रही हैं। ममता को अगर आने वाले बहुत दिनों तक मुख्यमंत्री बनकर रहना है तो उन्हें अवश्य ही खुद को नियंत्रण में रखना होगा। जरुरत पड़ने पर वे अमित मित्रा एवं सौगत राय जैसे अनुभवी पार्टी नेताओं से सलाह ले सकती हैं।'

कांग्रेस ने भी उठाया सवाल: जय श्रीराम के नारे को लेकर ममता बनर्जी की आपत्ति पर अब कांग्रेस की पश्चिम बंगाल ईकाई ने भी सवाल खड़ा किया है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने एक बयान जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गठबंधन में भाजपा के साथ रह चुकी हैं और उन्हें कोई समस्या नहीं थी, लेकिन आज वह जिस तरह का बर्ताव कर रही हैं वह सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा है कि जय श्रीराम का नाम सुनकर मुख्यमंत्री गुस्सा हो जा रही हैं। समझ में नहीं आ रहा है ऐसा क्यों कर रही हैं यह तो स्वाभाविक संबोधन है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.