गोवा लौटने के बाद पर्रीकर ने महालक्ष्मी मंदिर में माता का लिया आर्शीवाद
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मनोहर पर्रीकर फ्लाइट से पहले मुंबई आए और वहां से वह दूसरी फ्लाइट लेकर पणजी पहुंचे।
By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 14 Jun 2018 04:38 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jun 2018 04:41 PM (IST)
पणजी, प्रेट्र। अमेरिका में तीन महीने से भी ज्यादा समय तक इलाज कराकर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर (62) गुरुवार को स्वदेश लौट आए। लौटने के बाद पर्रीकर पणजी के महालक्ष्मी मंदिर गए और वहां पूजा की। वह अमेरिका अग्नाशय से जुड़ी बीमारी का इलाज करा रहे थे। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मनोहर पर्रीकर फ्लाइट से पहले मुंबई आए और वहां से वह दूसरी फ्लाइट लेकर पणजी पहुंचे। इस बीमारी का पता चलने पर पर्रीकर को 15 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 22 फरवरी को उन्हें वहां से छुट्टी दे दी गई थी।
डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद 25 फरवरी को उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था और चार दिन बाद उन्हें वहां से भी छुट्टी दे दी गई थी। आगे की जांच के लिए मुख्यमंत्री पांच मार्च को फिर मुंबई गए थे जहां से उन्हें अमेरिका रैफर कर दिया गया। सात मार्च को वह अमेरिका रवाना हो गए थे। उनकी अनुपस्थिति में सरकारी कामकाज और अन्य मसलों पर राज्य प्रशासन को दिशानिर्देश देने के लिए उन्होंने जाने से पहले एक मंत्रिमंडलीय सलाहकार समिति का गठन किया था। हालांकि, राज्य के मामलों की वह अमेरिका से भी निगरानी कर रहे थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें