Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री जयराम बोले- यह लड़ाई राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव में राष्ट्रवाद व परिवार के बीच मुकाबला है। भाजपा ने एक ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है जिसने देश सेवा के लिए अपनी जिंदगी के 35 साल समर्पित किए हैं। कांग्रेस अभी परिवारवाद के फेर में फंसी हुई हैं।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sat, 09 Oct 2021 08:52 PM (IST)Updated: Sat, 09 Oct 2021 08:52 PM (IST)
मुख्यमंत्री जयराम बोले- यह लड़ाई राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच
कुल्लू के आनी विधानसभा में राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। जागरण

आनी, संवाद सहयोगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव में राष्ट्रवाद व परिवार के बीच मुकाबला है। भाजपा ने एक ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है, जिसने देश सेवा के लिए अपनी जिंदगी के 35 साल समर्पित किए हैं। कारगिल युद्ध में दुश्मन के दांत खट्टे किए हैं। कांग्रेस अभी परिवारवाद के फेर में फंसी हुई हैं। हार तय देख कांग्रेस नेता चुनाव लडऩे से बचते रहे। मजबूरी में प्रतिभा ङ्क्षसह को मैदान में उतरना पड़ा, जबकि प्रतिभा ङ्क्षसह ने खुद सार्वजनिक तौर पर माना है कि वह चुनाव नहीं लडऩा चाहती थी। जयराम ठाकुर शनिवार को कुल्लू जिला के आनी में भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि वह पड़ोसी होने के नाते वोट मांगने आए हैं। क्षेत्र के विकास के लिए 234 करोड़ की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर काम चल रहा है। एसडीएम कार्यालय से लेकर हर मांग को पूरा किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि वह विकास के नाम पर वोट मांगने आए हैं। कांग्रेस ने जब तक शासन किया विकास करवाने में असमर्थ रही। अब चुनाव का दौर है। आपके पास दूसरे लोग भी आएंगे और कहेंगे कि राजा साहब थे, आपको भावनाओं में बहाने की कोशिश की जाएगी। उनके नाम पर वोट मांगेंगे, लेकिन आप लोगों को भावनाओं में नहीं बहना है। इससे पहले आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने मुख्यमंत्री जय ठाकुर के नेतृत्व में आनी विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्य गिनवाए। ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने भी जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि वह पूरी ईमानदारी से सेवा करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर कृषि उपज एवं विपणन (एपीएमसी) कुल्लू एवं लाहुल स्पीति के चेयरमेन अमर ठाकुर, भाजपा मंडलाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर सहित आम जनमानस मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.