Move to Jagran APP

कांग्रेस सांसद प्रतिभा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम, प्रतिभा ने कह डाली यह बात

शिमला के रिज मैदान पर 31 मई को होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए भाजपा समेत प्रदेश सरकार भी पूरी तरह से सक्रिय है। शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैैं।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 29 May 2022 02:50 PM (IST)Updated: Sun, 29 May 2022 02:50 PM (IST)
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को रैली का निमंत्रण दिया।

शिमला, जागरण संवाददाता। शिमला के रिज मैदान पर 31 मई को होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए भाजपा समेत प्रदेश सरकार भी पूरी तरह से सक्रिय है। शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज रविवार सुबह कांग्रेस सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के घर होलीलाज में निमंत्रण देने पहुंच गए। उन्होंने प्रतिभा व उनके विधायक पुत्र विक्रमादित्य को पीएम की रैली में आने का निमंत्रण दिया।

loksabha election banner

पीएम मोदी की रैली के लिए भाजपा घर घर जा कर लोगो को निमंत्रण दे रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी खुद रविवार को लोगों के घरों में जाकर निमंत्रण देने पहुंचे इस दौरान उन्होंने होलीलज में भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को रैली में आने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री के इस तरह से घर-घर जाकर निमंत्रण देने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सवाल खड़े किए हैं और भाजपा पर सीएम पद की गरिमा को गिराने के आरोप लगाए हैं, प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री को घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण देने पड़ रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता खुद भी घरों में जाकर निमंत्रण दे सकते हैं लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ही गलियों में घुमा कर निमंत्रण देने में लगाया गया है जो कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें भी निमंत्रण दिया है और वह गेट पर आए थे तो उन्हें अंदर आने के लिए कहा तो वह अंदर आए और बैठकर काफी समय तक बातें भी की।

मोदी का स्वागत पर कुछ हिमाचल के लिए दें भी

प्रतिभा ने मोदी के शिमला दौरे को लेकर कहा कि शिमला आने पर कांग्रेस उनका स्वागत करती है लेकिन प्रदेश के लिए घोषणा भी करें । खासकर किसान बागवानों को केंद्र सरकार से काफी उम्मीदें हैं किसान बागवान ऊपर पर प्राकृतिक आपदा की मार पड़ती है ओलावृष्टि और सूखे से फसलें तबाह हो जाती है। वहीं बाहरी देशों से आ रहे सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने मांग भी काफी समय से बागवान कर रहे हैं ऐसे में प्रधानमंत्री प्रदेश के बागवानों को राहत देने के लिए घोषणा करें। इसके अलावा प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के आला नेताओं के प्रदेश में आने को लेकर कहा कि अभी तक प्रदेश में चुनावों को समय है। कांग्रेस के नेता भी यहां जनसभाओं को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.