महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने मंत्रियों के पोर्टफोलियो में किया बदलाव
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने छगन भुजबल और जयंत पाटिल के पोर्टफोलियो में बदलाव किए हैं।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने छगन भुजबल और जयंत पाटिल के पोर्टफोलियो में बदलाव किए हैं। जयंत पाटिल को जल संसाधन और क्षेत्रीय विकास की जिम्मेदारी दी गई है और छगन भजुबल को खाद्य और नागरिक आपूर्ति, अल्पसंख्यक विकास समेत कई विभाग दिए गए।
Portfolios of Maharashtra Cabinet Ministers Jayant Patil & Chhagan Bhujbal changed by CM Uddhav Thackeray (file pic). Water Resources & Sectoral Development portfolio allotted to Jayant Patil. Food & civil supplies, minority development & welfare given to Chhagan Bhujbal. pic.twitter.com/UQcv1VV5FU
— ANI (@ANI) December 14, 2019
महाराष्ट्र सरकार में पिछले वीरवार को मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया गया था। सीएम की पार्टी शिवसेना को गृह और शहरी विकास मंत्रालय मिले हैं, जबकि कांग्रेस को राजस्व, ऊर्जा, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, कपड़ा, महिला और बाल मंत्रालय मिला है। वहीं, एनसीपी को वित्त, आवास, सार्वजनिक स्वास्थ्य, सह- ऑपरेशन मंत्रालय मिले हैं। मौजूदा बदलाव के बाद किसको क्या मिला
- शिवसेना
- एकनाथ शिंदे- गृह मंत्रालय, शहरी विकास, पर्यावरण, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन और संसदीय कार्य।
- सुभाष देसाई-उद्योग, उच्च व तकनीकी शिक्षा, खेल व युवा, रोजगार विभाग।
-कांग्रेस
-नितिन राउत-जनजातीय विकास, ओबीसी विकास, महिला व बाल विकास व राहत व पुनर्वास।
-बाला साहेब थोराट-राजस्व, स्कूली शिक्षा, पशुपालन व मत्स्य पालन
एनसीपी
छगन भुजबल-ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, खाद्य व नागरिक आपूर्ति और एक्साइज, अल्पसंख्यक विकास। जयंत पाटिल-वित्त मंत्रालय, हाउसिंग, जल संसाधन और क्षेत्रीय ।