Move to Jagran APP

CAA Protest In UP : बसपा मुखिया मायावती का भीम आर्मी के चंद्रशेखर पर हमला, बोलीं- जबरन जेल गया षड्यंत्रकारी

CAA Protest In UP मायावती ने कहा चंद्रशेखर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है लेकिन नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के जामा मस्जिद के विरोध प्रदर्शन में शामिल होता है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 02:44 PM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 05:07 PM (IST)
CAA Protest In UP : बसपा मुखिया मायावती का भीम आर्मी के चंद्रशेखर पर हमला, बोलीं- जबरन जेल गया षड्यंत्रकारी
CAA Protest In UP : बसपा मुखिया मायावती का भीम आर्मी के चंद्रशेखर पर हमला, बोलीं- जबरन जेल गया षड्यंत्रकारी

लखनऊ, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून पर असहमत बसपा की मुखिया मायावती के निशाने पर भाजपा के साथ भीम आर्मी भी है। मायावती ने भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर को बड़ा षडयंत्रकारी बताया है।

loksabha election banner

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के निवासी को नागरिकता संशोधन कानून का विरोध अपने प्रदेश में करना चाहिए लेकिन भीम आर्मी का चंद्रशेखर तो नागरिकता संशोधन कानून व राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर खिलाफ उत्तर प्रदेश की बजाय दिल्ली के जामा मस्जिद के विरोध प्रदर्शन में शामिल होता है। इसके बाद बड़े षडयंत्र के तहत वहां पर अपनी जबरन गिरफ्तारी करवाता है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बड़ा हमला बोला है।

मायावती ने ट्वीट में कहा कि वैसे तो चंद्रशेखर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है लेकिन नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ उत्तर प्रदेश की बजाय दिल्ली के जामा मस्जिद के विरोध प्रदर्शन में शामिल होता है और अपनी जबरन गिरफ्तारी करवाता है। वह ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि दिल्ली में जल्दी विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसके साथ ही मायावती ने अपनी पार्टी के लोगों से अपील की कि ऐसे सभी स्वार्थी तत्वों, संगठन व पार्टियों से हमेशा सचेत रहें।

मायावती ने कहा, दलितों का मानना है कि भीम आर्मी का चंद्रशेखर तो देश विरोधी पार्टियों के हाथों खेलकर खासकर बसपा के मजबूत वोटबैैंक वाले राज्यों में षडयंत्र के तहत चुनाव पार्टी के वोटों को प्रभावित करने वाले मुद्दे पर, प्रदर्शन आदि करके फिर जबरन जेल चला जाता है।

शनिवार को दिल्ली पुलिस ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आगजनी और तोडफ़ोड़ के लिए भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया है। यहां चंद्रशेखर भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस ने सीलमपुर में हिंसा के लिए पांच और दिल्ली गेट के पास पुरानी दिल्ली से 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

भीम आर्मी का विरोध शुक्रवार की नमाज के बाद दोपहर एक बजे के बाद शुरू हुआ था। जामा मस्जिद में विरोध प्रदर्शन में चंद्रशेखर ने भी हिस्सा लिया था। जब पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की, तो वह समर्थकों के बीच ओझल हो गये। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.