Move to Jagran APP

CAA Protest in UP : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सपा पर निशाना, कहा- अखिलेश मुस्लिमों को कर रहे गुमराह

CAA Protest in UP स्वतंत्र देव सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल किया कि नागरिकता कानून की सच्चाई बताने के बजाए युवाओं को भड़काऊ जानकारी क्यों दी जा रही है?

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 09:23 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 08:34 AM (IST)
CAA Protest in UP : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सपा पर निशाना, कहा- अखिलेश मुस्लिमों को कर रहे गुमराह

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध के चलते बिगड़े हालात के लिए समाजवादी पार्टी (SP) को जिम्मेदार ठहराते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव मुस्लिम युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान सपा का हल्ला बोल ट्रेलर फिर सामने आया। सार्वजनिक संपत्ति नष्ट करने, मीडिया पर हमला और महिलाओं से अभद्रता व गरीब लोगों को प्रताड़ित कर सपा ने सिद्ध किया कि उनकी मूल प्रवृति में बदलाव नहीं आया।

loksabha election banner

स्वतंत्र देव सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल किया कि नागरिकता कानून की सच्चाई बताने के बजाए युवाओं को भड़काऊ जानकारी क्यों दी जा रही है? अखिलेश मुस्लिम समाज में भ्रम फैलाकर कौन सी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं? आरोप लगाया कि अखिलेश सत्ता जाने के गम में अवसाद ग्रसित हो चुके हैं। अराजकता के दम पर फिर से सत्ता प्राप्ति का सपना देख रहे हैं। योगी सरकार उनके अराजकता से सत्ता पाने के सपने को कभी पूरा नहीं होने देगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नागरिकता मुद्दे को लेकर चुनाव में जनता के बीच गई थी, जिसे जनता ने स्वीकृति प्रदान की है। देश के गृहमंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि सरकार अपने निर्णय से टस से मस नहीं होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों के पीछे सपा की आंतरिक गुटबाजी भी है। खोई राजनीतिक जमीन पाने के लिए चाचा व भतीजा में मची होड़ का नुकसान आम जनता को झेलना पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.