Move to Jagran APP

मध्‍यप्रदेश के सपा अध्‍यक्ष बोले, राज्‍य में भी लागू रहेगा बसपा-सपा का चुनावी समझौता

मध्य प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव ने दावा किया कि सपा अपने स्तर पर प्रदेश की सभी सीटों पर तैयारी कर रही है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 10:24 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 08:00 AM (IST)
मध्‍यप्रदेश के सपा अध्‍यक्ष बोले, राज्‍य में भी लागू रहेगा बसपा-सपा का चुनावी समझौता
मध्‍यप्रदेश के सपा अध्‍यक्ष बोले, राज्‍य में भी लागू रहेगा बसपा-सपा का चुनावी समझौता

नई दुनिया, भोपाल। समाजवादी पार्टी (सपा) के मध्य प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में उनके दल का किसके साथ गठबंधन होगा, यह अगले 15 दिन में स्पष्ट हो जाएगा। हालांकि, उत्तर प्रदेश में बसपा के साथ उनका समझौता है, जो यहां भी लागू रहेगा। तीन सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव फिर मध्य प्रदेश आएंगे।

loksabha election banner

सपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए यादव ने बताया कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ उनके दल का समझौता हो चुका है। उप्र के उपचुनाव में बसपा-सपा मिलकर चुनाव लड़े थे, यह स्थिति मप्र में भी रहेगी। कांग्रेस के साथ अभी इस मुद्दे पर बात नहीं हुई है। अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष ही सुनाएंगे। उन्होंने दावा किया कि सपा अपने स्तर पर प्रदेश की सभी सीटों पर तैयारी कर रही है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अगले महीने बेगमगंज, बालाघाट और शहडोल जिले के दौरे पर आएंगे। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष मूलचंद यादव (बंते) का परिचय भी कराया। मूलचंद यादव ने भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था में प्रदेश की बदहाल स्थिति का ब्योरा भी दिया। साथ ही कहा कि सपा किसान, युवा, गरीब और अल्पसंख्यकों की आवाज बुलंद करेगी। सांप्रदायिक ताकतों को सपा उखाड़ फेंकेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.