Move to Jagran APP

कार्यकर्ता के मजबूत काम की बदौलत ही भाजपा मिशन 50 प्लस का लक्ष्य हासिल करेगी : अशोक कौल

हीरानगर के कटल में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अशोक कौल ने कहा कि कठुआ जिला भाजपा की रीड की हड्डी है। पिछले चुनावों में भी भाजपा को कठुआ के हीरानगर से ही लीड मिलती रही है। हीरानगर विधानसभा चुनाव में भी सबसे ज्यादा वोट मिले थे।

By rajinder mathurEdited By: Lokesh Chandra MishraPublished: Fri, 14 Oct 2022 06:03 PM (IST)Updated: Fri, 14 Oct 2022 06:29 PM (IST)
अभी तक हीरानगर विधानसभा में करीब 30 हजार नए वोटर बनाए गए हैं।

हीरानगर, संवाद सहयोगी : प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री अशोक कौल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करना चाहिए। चुनाव के दौरान भाजपा का संसदीय बोर्ड ही जनादेश देता है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद होते हैं। हीरानगर के कटल में शुक्रवार को हुई बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अशोक कौल ने कहा कि कठुआ जिला भाजपा की रीड की हड्डी है। पिछले चुनावों में भी भाजपा को कठुआ के हीरानगर से ही लीड मिलती रही है। हीरानगर विधानसभा चुनाव में भी सबसे ज्यादा वोट मिले थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अगर अच्छा काम करेंगे तभी हम आगामी विधानसभा चुनाव में 50 के लक्ष्य को पार कर सकते हैं। बैठक के बाद पत्रकारों से बात के दौरान संगठन मंत्री अशोक कौल ने कहा कि इस समय मतदाता सूचियों में संशोधन तथा नए वोट बनाने का काम चल रहा है। इसमें राजनीतिक पार्टियों की भी अहम भूमिका होती है। जिस तरह सरकार की तरफ से वोट बनाने के लिए बीएलओ बनाए गए हैं। वैसे ही पार्टी की तरफ से बीएल ए-1 और बीएल ए-2 बनाए गए हैं। इन दोनों मंडलों की बैठक हुई, ताकि वह घर पर जाकर लोगों को जागरूक करें और 18 साल से ऊपर के युवाओं के मतदाता पहचानपत्र बनवाएं।

उन्होंने कहा कि अभी तक हीरानगर विधानसभा में करीब 30 हजार नए वोटर बनाए गए हैं। 25 अक्टूबर तक मतदाता सूचियों का काम चलेगा। ताकि कोई व्यक्ति वंचित रह न जाए। अगर मतदाता सूची में नाम गलत हैं तो उन्हें भी ठीक करवाना चाहिए। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कब होंगे, इस पर अशोक कौल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि इस समय चुनाव आयोग मतदाता सूचियों के संशोधन का कार्य करवा रहा है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग कभी भी चुनाव की घोषणा कर सकता है।

यह उसी पर निर्भर करता है।

कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी तक हुए कार्य की भी जानकारी हासिल की। बैठक में जिला प्रधान गोपाल महाजन, कठुआ प्रभारी युद्धवीर सेठी, कशमीरा सिंह डीडीसी सदस्य अभिनंदन शर्मा, कर्ण कुमार, पूर्व विधायक कुलदीप राज, मंडल प्रधान राजेंद्र बक्शी, राज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम नाथ डोगरा, जनक भारती, सुनील सिंह, जिला सचिव आशानंद खजूरिया, रशपाल वर्मा, सरपंच सुभाष शर्मा आदि भी रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.