Move to Jagran APP

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में शुरू किया एक लाख 45 हजार बूथ के अध्यक्षों से सीधा संवाद

उत्तर प्रदेश भाजपा ने अपनी प्राथमिक इकाई बूथ के अध्यक्षों से सीधे संवाद का अभियान की शुरूआत करते हुए सेवा व राहत कार्यों के साथ संगठनात्मक सक्रियता बनाए रखने का संदेश दिया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 06 May 2020 09:15 PM (IST)Updated: Wed, 06 May 2020 09:42 PM (IST)
भाजपा ने उत्तर प्रदेश में शुरू किया एक लाख 45 हजार बूथ के अध्यक्षों से सीधा संवाद

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना संकट के दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा ने अपनी प्राथमिक इकाई बूथ के अध्यक्षों से सीधे संवाद का अभियान की शुरूआत करते हुए सेवा व राहत कार्यों के साथ संगठनात्मक सक्रियता बनाए रखने का संदेश दिया। 14 मई तक चलने वाले इस अभियान में सभी प्रमुख पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

loksabha election banner

बुधवार को ब्रिज कॉल के माध्यम से यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने अलग अलग जिलों में संपर्क संवाद अभियान का श्रीगणेश किया। प्रदेश में लगभग एक लाख 45 हजार बूथ कमेटियों के अध्यक्षों से कुशलक्षेम जानने के साथ स्थानीय गतिविधियों की जानकारी भी ली जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने झांसी महानगर के कार्यकर्ताओं से फोन पर संवाद किया। उन्होंने कोरोना महामारी काल में बूथ स्तर पर किए गए सेवा व राहत कार्यों की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी बूथ क्षेत्र में कोई प्रवासी आता है तो योजनापूर्वक उसकी व्यवस्था में सहयोग किया जाना चाहिए। बूथ समिति के प्रत्येक सदस्य को बिना मास्क नहीं रखना चाहिए और सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियमों को पालन करना और कराना चाहिए। गरीबों व जरूरतमंदों की मदद प्रशासन से समन्वय बनाकर की जाए और आरोग्य सेतु एप को अधिक से अधिक मोबाइल फोन में डाउनलोड कराएं।

महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने लखनऊ महानगर के बूथ अध्यक्षों से संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ सरकारों द्वारा कोरोना संकट में चलायी जा रही कल्याण कारी योजनाओं का लाभ निचले स्तर पर पहुंचाने में सहयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी का जिम्मेदारी पदाधिकारी होने के नाते प्रत्येक बूथ अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को अपना दायित्व गंभीरता से निभाना होगा। उन्होेने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहें दुष्प्रचार से भी सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे माहौल खराब हो अथवा ऐसा करने वाले विरोधियों को बल मिले। बंसल ने जन सामान्य के बीच कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों को प्रचारित करने को भी कहा।

राष्ट्रीय नेतृत्व भी संपर्क संवाद में सक्रिय

संगठन की प्राथमिक इकाइयों से संपर्क संवाद की शृंखला को प्रदेश पदाधिकारी, जिला व क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा संगठन मंत्री जारी रखेंगे। बता दें कि कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लगातार सक्रिय हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.