Move to Jagran APP

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: भाजपा की तीसरी लिस्ट, 59 उम्मीदवारों की घोषणा

भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है।

By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 20 Apr 2018 05:45 PM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2018 05:50 PM (IST)
कर्नाटक विधानसभा चुनाव: भाजपा की तीसरी लिस्ट, 59 उम्मीदवारों की घोषणा

नई दिल्ली, एएनआई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की है। शुक्रवार को जारी हुई इस लिस्ट में 59 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले इसी सोमवार को पार्टी की तरफ से 82 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई थी। इस तरह से भाजपा अभी तक अपने 213 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है। वहीं कांग्रेस अपनी पहली ही लिस्ट में 218 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस की लिस्ट जारी होते है पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। राज्य में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ भी देखने को मिली थी।

loksabha election banner

बतादें कि 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने 122 सीटें जीतकर राज्य में सरकार बनाई थी जबकि भाजपा को 40 सीटें और जेडीएस को भी 40 सीटें ही मिली थीं।

भाजपा की लिस्ट में कितने दागी

भाजपा से दो-कट्टा सुब्रमण्या नायडू और कृष्णैया शेट्टी जमीन घोटाले में जेल भी जा चुके हैं लेकिन बाद में दोनों आरोपों से बरी हो गए। शेट्टी उसी मामले में आरोपी थे जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा को कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। भाजपा ने सागर सीट पर हरतालू हलप्पा को टिकट दिया है जिन पर एक समय दुष्कर्म का आरोप लगा था। लेकिन बाद में सुबूतों के अभाव में वह बरी हो गए थे। इसी प्रकार से एक नर्स के यौन शोषण के आरोपी रहे एमपी रेणुकाचार्य को पार्टी ने होनाल्ली से प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा ने अभी तक उनके खिलाफ उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। रविवार को नई दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर लगने के बाद पार्टी ने सूची जारी की है। इससे पहले पार्टी आठ अप्रैल को 72 नामों की पहली सूची जारी कर चुकी है। उसमें पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार बीएस येदयुरप्पा, वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा और जगदीश शेट्टार के नाम शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.