Move to Jagran APP

कंगना पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेस विधायक के खिलाफ बीजेपी ने खोला मोर्चा

Ranchi News शुक्रवार को कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा था कि जामताड़ा की सड़कें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौट के गाल से भी ज्यादा चिकनी होंगी। आशा ने कहा कि विधायक को यह ज्ञात होना चाहिए कि वे किस संदर्भ में किस शख्सियत का नाम ले रहे हैं।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 08:07 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 08:16 AM (IST)
कंगना पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेस विधायक के खिलाफ बीजेपी ने खोला मोर्चा

रांची, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के विवादित बोल पर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने उनसे माफी मांगने को कहा है। आशा लकड़ा ने कहा है कि विधायक के बयान से महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है।

loksabha election banner

इमरान के बयान पर नाराजगी

बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा था कि जामताड़ा की सड़कें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौट के गाल से भी ज्यादा चिकनी होंगी। आशा ने कहा कि विधायक को यह ज्ञात होना चाहिए कि वे किस संदर्भ में किस शख्सियत का नाम ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पूर्व भी इरफान लड़कियों पर विवादित बयान दे चुके हैं।

इमरान ने दिया था विवादित बयान

अगस्त 2020 में उन्होंने रांची की योग शिक्षिका और भाजपा नेता राफिया नाज के खिलाफ विवादित बयान दिया था। सत्ता के नशे में चूर विधायक इरफान अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र की जिन मां-बहनों ने अपना मत प्रदान कर उन्हें विधायक बनाया है, उन मां-बहन व बेटियों को भी उन्होंने अपने बयान से अपमानित करने का काम किया है। राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के कांग्रेस नेताओं में थोड़ी सी भी शर्म बची हो तो विधायक इरफान अंसारी को उनके बयान के लिए दंडित करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.