Move to Jagran APP

कर्नाटक में उठी अलग राज्य की मांग, भाजपा विधायक ने किया समर्थन

भाजपा विधायक बी. श्रीरामुलु ने उत्तरी कर्नाटक को अलग राज्य बनाने की मांग कर पार्टी के सामने परेशानी पैदा कर दी है।

By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 27 Jul 2018 07:30 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jul 2018 07:30 PM (IST)
कर्नाटक में उठी अलग राज्य की मांग, भाजपा विधायक ने किया समर्थन
कर्नाटक में उठी अलग राज्य की मांग, भाजपा विधायक ने किया समर्थन

बेंगलुरु, प्रेट्र। कर्नाटक में मोलाकाल्मुरु क्षेत्र से भाजपा विधायक बी. श्रीरामुलु ने उत्तरी कर्नाटक को अलग राज्य बनाने की मांग कर पार्टी के सामने परेशानी पैदा कर दी है। शुक्रवार को पृथक राज्य के गठन की मांग करते हुए भाजपा विधायक ने कहा है कि इस क्षेत्र के साथ अन्याय हुआ है।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येद्दयुरप्पा पूर्व में पृथक राज्य की मांग खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि इस तरह की मांग किसी समाधान तक नहीं पहुंचेगी। पार्टी सांसद शोभा करांदलाजे भी अलग राज्य की मांग खारिज कर चुकी हैं।

श्रीरामुलु ने कहा कि वह क्षेत्र को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा दो अगस्त को आहूत बंद का समर्थन करेंगे। कांग्रेस नेता एचके पाटिल सहित कुछ अन्य ने राज्य सरकार पर बजट में उत्तरी कर्नाटक के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। उत्तर कर्नाटक होराटा समिति और उत्तर कर्नाटक विकास वेदिका ने भी राज्य सरकार पर क्षेत्र के हितों के प्रति उदासीनता बरतने का अरोप लगाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.