Move to Jagran APP

केजरीवाल सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा का काला दिवस

भाजपा ने जंतर-मंतर पर विरोधी पार्टियों की रैली को फ्लॉप शो करार दिया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि महामिलावट में शामिल पार्टियों को जनता का साथ नहीं मिल रहा है, इसलिए वह रामलीला मैदान में रैली करने की हिम्मत नहीं जुटा सकीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में दिल्ली को बदहाल कर दिया है। मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के समय दिल्ली के लोगों से 70 वादे किए थे जिसमें से एक भी पूरा नहीं हुआ, जिससे लोगों में इस सरकार को लेकर आक्रोश है। इस सरकार के चार साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को भाजपा काला दिवस मनाएगी। जंतर-मंतर पर बहुत गंदगी फैला दी गई है, इसलिए कार्यकर्ता पहले आंदोलन के इस स्थान का शुद्धिकरण करेंगे फिर आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन होगा। वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 07:52 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 08:38 PM (IST)
केजरीवाल सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा का काला दिवस
केजरीवाल सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा का काला दिवस

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : भाजपा ने जंतर-मंतर पर विरोधी पार्टियों की रैली को फ्लॉप शो करार दिया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि महामिलावट में शामिल पार्टियों को जनता का साथ नहीं मिल रहा है। इसलिए वे रामलीला मैदान में रैली करने की हिम्मत नहीं जुटा सकीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में दिल्ली को बदहाल कर दिया है। मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के समय दिल्ली के लोगों से 70 वादे किए थे, जिसमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। इससे लोगों में इस सरकार को लेकर आक्रोश है। इस सरकार के चार साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को भाजपा काला दिवस मनाएगी। जंतर-मंतर पर बहुत गंदगी फैला दी गई है, इसलिए कार्यकर्ता पहले आंदोलन के इस स्थान का शुद्धिकरण करेंगे और फिर आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन होगा। वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के बुलावे पर जंतर-मंतर पर कई पार्टियों के नेता पहुंचे। कोलकाता के बाद दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें जनता का साथ नहीं मिला। इससे यह पता चलता है कि दिल्ली वाले अब केजरीवाल के साथ नहीं हैं। पश्चिम बंगाल में वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व अन्य नेताओं की रैली पर रोक लगा रही हैं, लेकिन दिल्ली में उन्हें रैली करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार छिपाने के लिए कई पार्टियां एकजुट हो रही हैं। केजरीवाल जिन्हें कभी भ्रष्टाचारी कहते थे अब उन्हीं के साथ मंच साझा कर रहे हैं। वे महामिलावट में शामिल होने को बेकरार हैं। उन्हें दिल्ली की कोई ¨चता नहीं है। दिल्ली के लगभग 62 अस्पतालों में वेंटिलेटर नहीं हैं। 2010-11 के बाद दिल्ली में एक भी नई बस नहीं खरीदी गई है। मुख्यमंत्री को इन बातों का जवाब देना चाहिए।

प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत ¨सह चहल ने कहा कि केजरीवाल चार वर्ष में दिल्ली को 20 वर्ष से भी ज्यादा पीछे ले गए हैं। इसलिए दिल्ली भाजपा 14 फरवरी को काला दिवस के रूप में मनाएगी। कार्यकर्ता केजरीवाल के 70 वादे और 74 झूठ की पोल खोलेगी। आप सरकार की पोल खोलने के जिला व मंडल स्तर पर भी आंदोलन किए जाएंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आरती मेहरा व दिल्ली प्रदेश के महामंत्री राजेश भाटिया आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.