Move to Jagran APP

भाजपा की पहली क्षेत्रीय वर्चुअल रैली 21 जून को, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे संबोधित

उत्तर प्रदेश में भाजपा की पहली क्षेत्रीय वर्चुअल रैली 21 जून होगी। पश्चिम क्षेत्र की इस रैली को केंद्रीय मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी संबोधित करेंगे।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 12:15 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 07:19 AM (IST)
भाजपा की पहली क्षेत्रीय वर्चुअल रैली 21 जून को, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे संबोधित
भाजपा की पहली क्षेत्रीय वर्चुअल रैली 21 जून को, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे संबोधित

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में भाजपा की पहली क्षेत्रीय वर्चुअल रैली 21 जून होगी। पश्चिम क्षेत्र की इस रैली को केंद्रीय मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी संबोधित करेंगे। इसी क्रम में पूर्वी क्षेत्र की 24 को प्रस्तावित रैली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और 27 जून को मध्य क्षेत्र की रैली में स्मृति ईरानी शामिल होंगी। प्रत्येक रैली में डेढ़ से दो लाख लोगों को जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए जिला कमेटियों की बैठकें मंगलवार से आरंभ होगी।

loksabha election banner

बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों के मोबाइल फोन एकत्रित करने को कहा गया है। जिला व मंडल स्तर पर वर्चुअल सभाएं व बैठकों के सफल आयोजन से उत्साहित प्रदेश भाजपा नेतृत्व अब वर्चुअल रैलियों को कामयाब बनाने में जुटा है। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि जनसंवाद कार्यक्रमों में लोगों का जबरदस्त जुड़ाव रहा।

सोमवार शाम प्रदेश पदधिकारियों की आनलाइन बैठक में विशेष अभियान की समीक्षा के साथ रैलियों की तैयारी पर चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्षों व प्रभारियों को अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के साथ साथ कार्यकर्ताओं से फोन पर व्यक्तिगत संपर्क बनाने को कहा गया। सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी तैयारी में जुटने के निर्देश दिए गए। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की अध्यक्षता व संगठन महामंत्री सुनील बंसल की मौजूदगी आयोजित बैठक में सेवा कार्यों की गति बनाए रखने पर जोर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.