Move to Jagran APP

यूपी में भारतीय जनता पार्टी ने 20 और जिलाध्यक्ष घोषित किये, अब तक कुल 79 हो गए निर्वाचित

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 20 और संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। अब तक कुल 79 जिला अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 11:03 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 08:42 AM (IST)
यूपी में भारतीय जनता पार्टी ने 20 और जिलाध्यक्ष घोषित किये, अब तक कुल 79 हो गए निर्वाचित
यूपी में भारतीय जनता पार्टी ने 20 और जिलाध्यक्ष घोषित किये, अब तक कुल 79 हो गए निर्वाचित

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को 20 और संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी आशुतोष टंडन 'गोपाल' ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। इससे पहले पार्टी ने 59 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित किये थे। अब तक कुल 79 जिला अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। जिलाध्यक्षों का चुनाव बीती 20 नवंबर को हुआ था।

loksabha election banner

नई सूची इनके नाम शामिल

नई सूची के अनुसार विजय शुक्ला को मुजफ्फरनगर, संजीव शर्मा को गाजियाबाद महानगर, दिनेश सिंघल को गाजियाबाद जिला, वीर सिंह पाल को आंवला, संदीप जैन को एटा, श्रीराम मिश्रा को औरैया, अजय धाकरे को इटावा, नरेंद्र राजपूत को कन्नौज, रूपेश गुप्ता को फर्रुखाबाद, रामदेव पाल को रायबरेली, अवधेश श्रीवास्तव को बाराबंकी, भानू सिंह को गाजीपुर, रामविलास पाल को मछलीशहर, गणेश केसरवानी को प्रयागराज महानगर, विभवनाथ भारती को प्रयागराज (यमुनापार), अश्वनी दूबे को प्रयागराज (गंगापार), अजीत चौबे को सोनभद्र, अंतर्यामी सिंह को देवरिया और प्रेमचंद्र मिश्र को कुशीनगर का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।

20 नवंबर को हुआ था जिलाध्यक्षों का चुनाव

पार्टी संगठन के चुनाव करा रही भाजपा ने 20 नवंबर को जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी कर ली था। कुल 97 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष पद के लिए 2346 दावेदारों ने नामांकन कराए थे। इनमें सहारनपुर में सर्वाधिक 61, जबकि सबसे कम मात्र दो नामांकन बरेली में हुए थे। प्रदेश परिषद प्रतिनिधि पद के लिए 1073 कार्यकर्ताओं ने पर्चा भरा था। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के साथ प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन और सह चुनाव अधिकारी त्रयम्बक त्रिपाठी व वाइपी सिंह चुनाव प्रक्रिया पर नजर बनाए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.