Move to Jagran APP

अलीगढ़ के बजरंग दल कार्यकर्ताओं को आगरा में रोका, सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ aligarh news

मामला गरमाता देख आगरा प्रशासन ने विहिप कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया। इससे हाइवे पर जाम लग गया।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 04:28 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 05:11 PM (IST)
अलीगढ़ के बजरंग दल कार्यकर्ताओं को आगरा में रोका, सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ aligarh news
अलीगढ़ के बजरंग दल कार्यकर्ताओं को आगरा में रोका, सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ aligarh news

अलीगढ़  (जेएनएन)। अयोध्या से लौट रहे अलीगढ़ के बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को आगरा में सड़क पर हो रही नमाज के चलते रोकने से हंगामा हो गया।  कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नाराजगी जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। मामला बढ़ता देख वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया।

loksabha election banner

नौ अगस्त को गए थे अयोध्या

अलीगढ़ से करीब अस्सी कार्यकर्ता नौ अगस्त को अयोध्याय श्रीराम लला के दर्शन करने गए थे। गो रक्षा दल के प्रमुख केदार सिंह ने बताया कि अयोध्या पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने श्रीराम लला के दर्शन किए। वहां श्रीराम लला की प्रतिमा टैंट के नीचे विराजमान देख काफी दुख हुआ। कार्यकर्ताओं ने सरकार से मंदिर निर्माण की मांग की। बताया कि वे इस संबंध में सीएम से भी मिलेंगे।

लौटते समय आगरा में रोका

कार्यकर्ताओं ने बताया कि अयोध्या से लौटते समय उनकी बस को आगरा पुलिस ने खंदौली के पास रोक लिया। बताया कि नमाज हो रही है। इसके बाद बस को जाने दिया जाएगा। इस पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने सड़क पर नमाज पर रोक लगा रखी है तो फिर क्यों सड़क पर नमाज हो रही है। सड़क से गुजरने में क्यों रोका जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कार्यकर्ताओं में नोझोंक व धक्का मुक्की हुई।

सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर नाराजगी जताई। फिर सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया लेकिन वे माने नहीं। मामला गरमाता देख आगरा प्रशासन ने विहिप कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया। इससे हाइवे पर जाम लग गया। प्रशासन आशंकित हो गया कि कहीं नमाज खत्म होने के बाद विहिप कार्यकर्ताओं से टकराव हो गया तो स्थिति बिगड़ सकती है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। विहिप कार्यकर्ताओं को वहां से निकाला। आगरा की पुलिस अलीगढ़ सीमा तक विहिप कार्यकर्ताओं के साथ आई।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.