Move to Jagran APP

बोले अविनाश राय खन्ना, प्रदेश विधानसभा में अनुसूचित जाति वर्ग की सभी 17 सीटों पर कब्जा करेगी भाजपा

भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने वीरवार को कसौली में आयोजित भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस ने भारत रतन नहीं दिया वह नहीं चाहते थे की उन्हें भारत रतन मिले।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 10:57 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 10:57 PM (IST)
बोले अविनाश राय खन्ना, प्रदेश विधानसभा में अनुसूचित जाति वर्ग की सभी 17 सीटों पर कब्जा करेगी भाजपा
कसौली में भाजपा की बैठक के दौरान (दायें) अविनाश राय खन्ना को स्मृति चिह्न देते मोर्चा के पदाधिकारी। जागरण

सोलन, संवाद सहयोगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने वीरवार को कसौली में आयोजित भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस ने भारत रतन नहीं दिया, वह नहीं चाहते थे की उन्हें भारत रतन मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समाज को अलग करने का जो बीज डाला है, उसे नष्ट करने का बड़ा प्रयास भाजपा द्वारा किया गया। 70 सालों में समाज को तोडऩे के अनेकों प्रयास हुए लेकिन जोडऩे का प्रयास भाजपा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 17 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से 13 पर भाजपा का कब्जा है और आने वाले 2022 के चुनाव में 17 की 17 सीटों पर भाजपा की जीत होंगी। अविनाश राय ने कहा कि कांग्रेस ने केवल वोट बैंक आधारित राजनीति की है लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया सामाजिक समरसता को लेकर भाजपा ने अनेकों कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोङ्क्षवद, प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को अनुसूचित जाति वर्ग से बनाया है, भाजपा ने इस वर्ग का हमेशा मान बढ़ाया है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहब की जन्मस्थली पर स्मारक बनाया, लंदन में उस भवन को भी स्मारक बनाया गया जिसमें रहकर बाबा साहब लंदन में पढ़े थे और जहां जहां बाबासाहेब रहे उन स्थलों को तीर्थ बनाया गया। उन्होंने कहा कि हमें हिमाचल में मिथकों को तोडऩा है और 2022 में एक बार फिर भाजपा की सरकार को बनाना है और यही नहीं 2027 में भी हम भाजपा की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार ने अनेकों जन कल्याण की योजनाएं हिमाचल प्रदेश में शुरू की है हम सम्मान के साथ सर उठाकर वोट मांगने जा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.