Move to Jagran APP

INLD और अभय चौटाला को एक और झटका, विधायक रामचंद कंबोज ने दिया पार्टी से इस्तीफा

ह‍रियाणा में इनेलो कोे एक और झटका लगा है। विधायक रामचंद्र कांबोज ने इनेलो से इस्‍तीफा दे दिया है। यह इनेलो और अभय चौटाला के लिए बड़ा धक्‍का माना जा रहा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 12:39 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 12:39 PM (IST)
INLD और अभय चौटाला को एक और झटका, विधायक रामचंद कंबोज ने दिया पार्टी से इस्तीफा
INLD और अभय चौटाला को एक और झटका, विधायक रामचंद कंबोज ने दिया पार्टी से इस्तीफा

सिरसा, जेएनएन। हरियाणा की प्रमुख विपक्षी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को एक और झटका लाग है। इनेलो (INLD) के रानियां के विधायक रामचंद कंबोज ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बीडी ढालिया को भेजा है। कांबोज के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। कांबोज ने अपने इस्‍तीफे का कारण पार्टी में अंतरकलह को बताया है। कांबोज का इस्‍तीफा इनेलो के वरिष्‍ठ नेता अभय चौटाला के लिए भी झटका माना जा रहा है।

loksabha election banner

बोले, मुख्यमंत्री पद को लेकर देवीलाल परिवार में अंतरकलह से दुखी हूं

कांबोज का त्‍यागपत्र रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस बारे में पूछे जाने पर रामचंद कंबोज ने इसकी पुष्टि की। त्‍यागपत्र पर 15 जुलाई की तिथि है। कांबाेज ने जागरण से बातचीत में कहा कि उन्होंने पार्टी के सक्रिय पद व सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अभी किसी भी पार्टी में शामिल होने के बारे में निर्णय नहीं लिया है। पहले अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों से बातचीत करेंगे और उसके बाद किसी पार्टी में जाने पर विचार करेंगे। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री पद के लिए देवीलाल परिवार में कलह से दुखी होकर मैंने इनेलो से भारी मन से इस्‍तीफा दिया है।

रामचंद्र कांबोज का त्‍यागपत्र।

मुख्यमंत्री से कोई मुलाकात नहीं हुई

कांबोज ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करने कीी चर्चाओं को खारिज किया। रामचंद कंबोज ने कहा, मेरी मुख्यमंत्री मनोहरलाल से कोई मुलाकात नहीं हुई है। जब उनसे मिलूंगा तो तो इस बारे में अवश्य जानकारी दूंगा। बताा दें कि हिसार में आयोजित राहगीरी के राज्य स्तरीय समारोह में रानियां विधायक रामचंद कंबोज की मुख्यमंत्री से मुलाकात किए जाने की चर्चाएं गर्म रही है। पिछले दिनों इनेलो के अनेक विधायक व नेता पार्टी को अलविदा कह कर भाजपा में शामिल हुए हैं। ऐसे में कांबोज के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं हैं।

---------

30 सालों से परिवार पार्टी से जुड़ा हुआ

इनेलो पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बीडी ढालिया को भेजे इस्तीफे में रामचंद कंबोज ने लिखा कि वह और उनका परिवार पिछले 30 सालों से चौ. देवीलाल की नीतियों से प्रभावित होकर इनेलो से जुड़े हुए है। पिछले कुछ महीनों से पार्टी में हुई अंतर कलह से वे बहुत दुखी और परेशान है। जो चौ. देवीलाल त्याग की मूर्ति थे और जिन्होंने सत्ता का लाेभ न करके प्रधानमंत्री पद को भी त्याग दिया था, लेकिन आज उसी परिवार में मुख्यमंत्री पद को लेकर आपसी कलह हुई है, जिसके कारण पार्टी को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने लिखा है कि अब इस हालात के कारण वह पार्टी के लिए कार्य करने में असमर्थ है और बहुत दिनों से इन हालातों के कारण विचलित थे। इन परिस्थितियों को देखते हुए बहुत दुखी हृदय व भारी मन से पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा देता हूं।

----------

अर्जुन चौटाला की सगाई कार्यक्रम में भी नहीं पहुंचे थे रामचंद्र कंबोज

इनेलो नेता दिग्गज नेता अभय सिंह चौटाला के पुत्र अर्जुन चौटाला की सगाई के कार्यक्रम में भी रामचंद कंबोज नजर नहीं आए थे। इनेलो से जुड़े दूसरे विधायक वहां थे।  इससे पहले अभय सिंह द्वारा ली गई रानियां के कार्यकर्ताओं की बैठक में भी वह नहीं थे। अब उनके त्‍यागपत्र में 15 जुलाई को इस्तीफा देने का उल्लेख किया गया है, इसका मतलब है कि वह सगाई कार्यक्रम से पहले ही पार्टी को अलविदा कह चुके थे। केवल इसे सार्वजनिक नहीं किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.