Move to Jagran APP

अखिलेश ने कहा- CAA-NRC का विरोध जारी रखेगी सपा, भाजपा की साजिश का पर्दाफाश करें कार्यकर्ता

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर का पुरजोर विरोध जारी रखेगी।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 08:45 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 08:45 PM (IST)
अखिलेश ने कहा- CAA-NRC का विरोध जारी रखेगी सपा, भाजपा की साजिश का पर्दाफाश करें कार्यकर्ता
अखिलेश ने कहा- CAA-NRC का विरोध जारी रखेगी सपा, भाजपा की साजिश का पर्दाफाश करें कार्यकर्ता

लखनऊ, जेएनएन। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) का पुरजोर विरोध जारी रखेगी। शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में उनसे जनता के बीच में जाकर भाजपा की समाज बांटने की साजिश का पर्दाफाश करने का आह्वान किया।

loksabha election banner

पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ दो दिन से प्रदेश में जारी हिंसा पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अब तक जनता को गुमराह करने से बाज नहीं आ रही। असली ताकत तो जनता की होती है। बहुमत से जनमत को नहीं ठुकराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एनआरसी का विरोध किया जाएगा। उन्होंने सीएए के विरोध में आवाज उठाने वालों पर दमनात्मक कार्रवाई भाजपा द्वारा अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी मारना बताया।

लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर ऐसे काम करती है ताकि मूल समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाया जा सके। पहले नोटबंदी फिर जीएसटी लगाकर और अब अवैधानिक कानून बनाकर नया विवाद पैदा कर दिया। हमरी पार्टी भाजपा की साजिशों पर नजर रखे हुए हैं और आम जनता के मूल अधिकारों का हनन नहीं होने देंगे।

सपा दफ्तर में संत गाडगे का परिनिर्वाण दिवस सादगी से मनाया गया। अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों व सिद्धांतों को याद किया। उन्होंने कहा कि गाडगे के सिद्धांत समाजवाद से मिलते है। उल्लेखनीय है कि दलितों को रिझाने में जुटी समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पहली बार बाबा साहब डॉ.आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाने के बाद अब संत गाडगे का परिनिर्वाण दिवस भी मनाए जाने को अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी से जोड़ कर देखा जा रहा है। इस मौके पर नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, अहमद हसन, नरेश उत्तम पटेल, राजेंद्र चौधरी, विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह, संजय गर्ग, आशु मलिक व सुभाष राय भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.