Move to Jagran APP

AAP से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का आरोप- ठाकुरवाद की राजनीति कर रहे हैं CM योगी आदित्यनाथ

AAP RajyaSabha Member Sanjay Singh संजय ने अपने सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि 63 फीसद जनता ने सरकार को जातिवादी कहा और 29 फीसद ने इस बारे में नकारात्मक राय जताई। बाकी लोगों ने अपनी राय देने से मना किया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 05:21 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 05:21 PM (IST)
AAP से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का आरोप- ठाकुरवाद की राजनीति कर रहे हैं CM योगी आदित्यनाथ
संजय सिंह ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए द्वेष की राजनीति का आरोप लगाया

लखनऊ, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह लगातार उत्तर प्रदेश सरकार के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमलावर हैं। अब उन्होंने बेहद गंभीर आरोप जड़ा है। संजय सिंह का आरोप है कि प्रदेश के 39 जिलों में 46 शीर्ष अधिकारी ठाकुर हैं। उनका कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मैंने भी संविधान की शपथ ली है। प्रदेश में किसी भी कीमत पर जातिवाद नहीं चलने दूंगा।

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी के सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए द्वेष की राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल किया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मुझे देशद्रोही घोषित कर दिया, लेकिन क्या सच का आईना दिखाना देशद्रोह होता है। उन्होंने दो-टूक कहा कि नोटिस, मुकदमा व गिरफ्तारी से मैं डरने या छिपने वाला नहीं हूं।

संजय ने अपने सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि 63 फीसद जनता ने सरकार को जातिवादी कहा और 29 फीसद ने इस बारे में नकारात्मक राय जताई। बाकी लोगों ने अपनी राय देने से मना किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सर्वे के कारण योगी आदित्यनाथ सरकार ने उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया। संजय सिंह ने कहा, मैं अपने सर्वे और बयान पर सौ फीसद कायम हूं। सरकार ठाकुरवाद व जातिवाद की राजनीति कर रही है। उन्होंने विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों की उनकी जाति सहित गिनती करायी। संजय सिंह ने सवाल किया, 39 जिलों में सिर्फ ठाकुर जाति के 46 शीर्ष अधिकारियों की तैनाती क्या जातिवाद नहीं है। क्या सरकार को अन्य जातियों के अधिकारी नहीं मिलेे। क्या यही रामराज्य है। क्या यही प्रभु श्रीराम का संदेश है। क्या यह आंकड़े झूठे हैं। क्या यही क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप का संदेश है।

उन्होंने कहा कि क्या यही भाजपा का रामराज्य है। क्या यही सीएम योगी आदित्यनाथ का रामराज्य है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी क्षत्रिय वह नहीं है जो खुद के लिए काम करें बल्कि क्षत्रिय वह है जो सभी को छत्र अर्थात सुरक्षा प्रदान करें। संजय सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ आपने मुख्यमंत्री बनते समय संविधान की शपथ ली थी सांसद होने के नाते मैंने भी उसी संविधान की शपथ ली है। प्रदेश की 24 करोड़ जनता के साथ अन्याय और अत्याचार नहीं होने दूंगा। सत्ता के बदौलत जातिवाद और ठाकुर वाद को नहीं होने दिया जाएगा। आप ठाकुरों के लिए काम कीजिए, लेकिन दूसरी जातियों की उपेक्षा मत कीजिए। उनके साथ अन्यायपूर्ण रवैया मत अपनाइये। प्रदेश की 24 करोड़ जनता का ख्याल रखिए।

गिना दी लम्बी सूची

संजय सिंह ने कहा कि मैं अपने सर्वे और बयान पर सौ फीसदी कायम हूं। उन्होंने जाति विशेष के अधिकारियों की तैनाती की लम्बी सूची गिनाई। मैनपुरी महेंद्र बहादुर सिंह जिलाधिकारी ठाकुर, अलीगढ़ चंद्र भूषण सिंह डीएम ठाकुर, एटा सुनील कुमार सिंह एसएसपी ठाकुर, कासगंज चंद्र प्रकाश सिंह डीएम ठाकुर, प्रयागराज केपी सिंह आईजी रेंज ठाकुर, कौशांबी अभिनंदन सिंह एसपी ठाकुर, आजमगढ़ सुधीर सिंह एसपी ठाकुर, बलिया हरि प्रताप सिंह डीएम ठाकुर, गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी रणविजय सिंह ठाकुर, गौतमबुद्ध नगर सीईओ अरुण बीर सिंह ठाकुर, गौतमबुद्ध नगर आलोक सिंह पुलिस कमिश्नर ठाकुर, शाहजहांपुर इंद्र विक्रम सिंह जिलाधिकारी ठाकुर, संत कबीर नगर बृजेश सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर, हमीरपुर नरेंद्र कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर, बांदा अनंत कुमार सिंह जिलाधिकारी ठाकुर, महोबा सत्येंद्र कुमार जिलाधिकारी ठाकुर, देवीपाटन गोंडा राकेश सिंह डीआईजी ठाकुर, अमेठी दिनेश सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर, कुशीनगर विनोद कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर, झांसी सुभाष सिंह आईजी ठाकुर, कानपुर नगर राकेश कुमार सिंह वीसी केडीए ठाकुर, कानपुर जय नारायण सिंह एडीजी ठाकुर, एटा श्रुति सिंह जिलाधिकारी ठाकुर, फर्रुखाबाद मानवेंद्र सिंह जिलाधिकारी ठाकुर, कन्नौज अमरेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर, कानपुर देहात दिनेश चंद्र सिंह जिलाधिकारी ठाकुर, लखनऊ लक्ष्मी सिंह आईजी ठाकुर, लखनऊ अभिषेक प्रकाश जिलाधिकारी ठाकुर, लखीमपुर खीरी शैलेंद्र सिंह जिलाधिकारी ठाकुर, सीतापुर आरपी सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर, बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर, हापुड़ अदिति सिंह जिलाधिकारी ठाकुर, मिर्जापुर अजय कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर, मुरादाबाद बिरेंद्र कुमार सिंह कमिश्नर ठाकुर, मुरादाबाद राकेश कुमार सिंह जिला अधिकारी ठाकुर, बिजनौर धर्मवीर सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर, रामपुर धनंजय कुमार सिंह जिलाअधिकारी ठाकुर, संभल अविनाश कुमार सिंह जिला अधिकारी ठाकुर, सहारनपुर अखिलेश सिंह जिलाधिकारी ठाकुर, चंदौली हेमंत सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर, गाजीपुर मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी ठाकुर, गाजीपुर ओम प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर,जौनपुर दिनेश कुमार सिंह जिला अधिकारी ठाकुर, जौनपुर राजकुमार नय्यर पुलिस अधीक्षक ठाकुर, आगरा अजय अनंत एडीजी ठाकुर, बरेली रोहित सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ठाकुर। संजय सिंह ने कहां कि इस सूची में इसमें थानेदार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सचिवालय और शासन में बैठे शीर्ष अधिकारी, जिला पूॢत अधिकारी और अन्य मलाईदार पदों पर बैठे लोगों को नहीं जोड़ा है।

उन्होंने कहा कि मैं बड़ी विनम्रता पूर्वक योगी आदित्यनाथ से पूछना चाहता हूं कि आपको प्रदेश में कहीं भी राजभर, विश्वकर्मा, कुशवाहा, कश्यप, शाक्य, मौर्य समाज, नाई समाज, पाल समाज, बाल्मीकि समाज, सोनकर समाज, यादव समाज, पासी, निषाद, प्रजापति और अन्य जातियों का कोई अधिकारी नहीं मिला। उन्होंने इनके साथ मिलकर सत्ता की मलाई खा रहे लोगों से सवाल किया, पूछा कि आप लोग इस अन्याय के खिलाफ क्यों नहीं बोलते हैं। अलग-अलग जातियों का प्रतिनिधित्व करने वाले ये लोग केवल वोट लेकर सरकार में मंत्री बन गए हैं। आवाज क्यों नहीं उठा रहे। क्या यही योगी जी क्या यही रामराज्य है। क्या यही प्रभु श्री राम का संदेश है। क्या यह आंकड़े झूठे हैं। क्या यही क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप का संदेश है।

सच बोलने पर देशद्रोही

संजय सिंह ने कहा कि अगर मैंने सच बोल दिया तो मैं देशद्रोही हो गया। मैं एक सांसद होने के नाते संविधान पद की शपथ लेकर बैठा हूं। मेरी जिम्मेदारी है कि किसी राज्य में जाति और धर्म के नाम पर सरकार न चले। आप ने नोटिस दी। 13 धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करा दिया। पार्टी का कार्यालय खाली करवा लिया। पाॢलयामेंट चल रही है तो नोटिस भेज रहे हैं। सोच रहे थे हम डर कर चुप हो जाएंगे, घर में बैठ जाएंगे। ऐसा बिल्कुल होने वाला नहीं है। मैंने थानेदार को भी अपने वकील के माध्यम से चिट्ठी भिजवा कर पूछा लिया है जब भी बयान देने के लिए आना हो, गिरफ्तारी देने के लिए आना हो। बता दीजिएगा। मैं गिरफ्तारी देने के लिए फिर आ गया हूं। मैं कोई भागने डरने वाला व्यक्ति नहीं हूं।

जातिवाद खत्म करना आम आदमी पार्टी का ध्येय

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी चाहती है कि सब जाति के लिए काम होना चाहिए। जातिवाद खत्म होना चाहिए। मैंने किसी के प्रति नफरत नहीं फैलाया, दंगे नहीं कराया। जो भगवान को दलित बोलते हैं वह लोग समाज को बांट रहे है। जो लोग कहते हैं भाजपा को वोट नहीं दोगे तो पाकिस्तान चले जाओ। महोबा की घटना बताती है कि प्रदेश में खाकी वर्दी की गुंडागर्दी चल रही है और वह खुद वसूली कर रही है। यह मैं नहीं कह रहा हूं मरने और हत्या से पहले व्यापारी ने यह बात कही है। अभी तक एसएसपी खुलेआम घूम रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई और एसआईटी की एक रिपोर्ट भी वायरल हो रही है कि साहब वह तो हत्या नहीं आत्महत्या थी। इसी प्रकार खुशी दुबे का मामला है। खुद कानपुर के एसएसपी का बयान है कि खुशी घटना के समय हमीरपुर में थी तो हत्या की कोशिश डकैती हत्या समेत 17 गंभीर धाराओं का अपराध कैसे कर दिया। एसएसपी ने 169 की रिपोर्ट भेजने और खुशी दुबे को रिहा कराने की बात कही थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.