UP Election 2027: 'कोई भी अकेले नहीं हरा सकता, BJP को रोकना है तो साथ आओ'; यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया ऑफर
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों को गठबंधन का न्योता दिया है। ...और पढ़ें

भाजपा को हराने के लिए ओवैसी का विपक्षी दलों को ऑफर (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने लगी है। नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने लगी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्षी दलों के साथ गठबंधन के द्वार खोल दिए हैं।
रविवार को दिए एक बयान में ओवैसी ने अपना रूख स्पष्ट करते हुए कहा कि कोई भी विपक्षी पार्टी अकेले भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती।
एकजुट होकर लड़ना होगा चुनाव
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ओवैसी ने कहा, 'समान विचारधारा' वाले दलों को एकजुट होकर चुनाव लड़ने का न्योता देते हुए कहा कि अगर उद्देश्य भाजपा को सत्ता से बाहर रखना है, तो उनकी पार्टी AIMIM उनके साथ काम करने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा, "हम उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार नहीं बनने देना चाहते। अगर कोई भाजपा को सरकार बनाते हुए नहीं देखना चाहता, तो वे हमसे बात कर सकते हैं। भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए हम आपके साथ काम करने को तैयार हैं। लेकिन यह समझना जरूरी है कि आप अकेले भाजपा को नहीं रोक सकते।"
ओवैसी ने दी चेतावनी
हालांकि, ओवैसी ने आगामी चुनाव को पिछले चुनावों के नजरिए से देखने के खिलाफ चेतावनी दी, और कहा कि राजनीतिक मुकाबले में अपनी अलग तरह की चुनौतियां होंगी। उन्होनें कहा कि विधानसभा चुनाव आ रहे हैं। ये 2014 के चुनाव नहीं होंगे, न ही 2017 के चुनाव, न ही 2019 के चुनाव, न ही 2022 के चुनाव।
बिहार चुनाव के दौरान मांगी थी 6 सीटें
वहीं बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, "हमने बिहार चुनाव से पहले आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई और कम्युनिस्ट पार्टियों के नेताओं को पत्र लिखकर सिर्फ छह सीटों की मांग की थी, लेकिन वे सहमत नहीं हुए।
हम किससे बात कर रहे हैं या नहीं, यह अलग बात है, लेकिन हम अपना काम जारी रखेंगे। अगर आप भाजपा को रोकना चाहते हैं, तो आकर हमसे बात करें। हम आपके साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
यूपी में हमारा संगठन मजबूत हुआ है और नेतृत्व जमीनी स्तर से उभरा है। अगर आप भाजपा को रोकना चाहते हैं, तो आकर हमसे बात करें- हम साथ काम करने के लिए तैयार हैं।"
सपा पर भी साधा निशाना
उन्होंने पिछली समाजवादी पार्टी की सरकार की भी आलोचना की और दोनों शासन प्रणालियों की तुलना की। जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी, तब एक तरह की गुंडागर्दी होती थी। अब भाजपा सरकार में एक अलग तरह की गुंडागर्दी हो रही है।
ओवैसी ने बताया चुनाव में क्या-क्या बनेगा मुद्दा
ओवैसी ने सवाल उठाया कि राम मंदिर में कथित गबन मामले की SIT रिपोर्ट जनता के सामने क्यों नहीं रखी गई? सरकार इसे जारी क्यों नहीं कर रही है? और इस मामले के आरोपियों को जमानत कैसे मिल रही है? यह बेहद अजीब है और यह भी चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बनेगा।
उन्होंने आगे चुनावी मुद्दा बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कई वादे पूरे नहीं हुए हैं। शासन, कानून व्यवस्था, बिजली और भूमि विवाद आगामी चुनाव में बड़े मुद्दे बनेंगे।
