विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections: भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कब होगी जारी? येदियुरप्पा का बड़ा बयान आया सामने

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 25 Feb 2024 05:24 PM (GMT+05:30)

वरिष्ठ भाजपा नेता और संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की ...और पढ़ें

भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कब होगी जारी? (Image: ANI)
भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कब होगी जारी? (Image: ANI)

पीटीआई, चिक्कमगलुरु (कर्नाटक)। देश में चुनाव का माहौल बना हुआ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही 370 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। अब पार्टी की ओर से रणनीति तैयार की जा रही है कि किस नेता को किस सीट से टिकट दिया जाए।

इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता और संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट चार दिन में जारी कर देगी।

3 या 4 दिनों में चल जाएगा पता

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 'हमें तीन या चार दिनों में पता चल जाएगा कि उम्मीदवार कौन है और क्या कोई बदलाव है। मुझे उम्मीद है (पहली सूची तीन या चार दिनों में जारी होगी)।' इस बीच उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के कारण पूरे देश और राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल है।

मोदी के कारण पूरे देश में ....

येदियुरप्पा ने कहा कि 'मोदी के कारण पूरे देश में और यहां तक कि कर्नाटक में भी बीजेपी के पक्ष में माहौल है और पार्टी का प्रयास राज्य की सभी 28 लोकसभा सीटें जीतने का है।' उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 2019 के आम चुनावों में राज्य की कुल 28 सीटों में से 25 पर जीत हासिल की थी, जबकि पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय सुमलता अंबरीश भी मांड्या में विजयी हुई थीं।

कुछ दिनों में स्पष्ट होंगी चीजें

सुमालता अंबरीश द्वारा अपने समर्थकों के साथ बैठक करने के बारे में एक सवाल के जवाब में कि भाजपा मंड्या सीट गठबंधन सहयोगी जद (एस) को दे सकती है, येदियुरप्पा ने कहा कि कुछ भी चर्चा नहीं हुई है, मेरे पास कोई जानकारी नहीं है, चीजें स्पष्ट होंगी कुछ दिनों में। पूर्व सीएम ने कहा कि शोभा करंदलाजे (केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री) ने पिछले लोकसभा चुनाव में उडुपी-चिकमगलूर खंड से 3.5 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी और इस बार और भी बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगी। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया गया

कथित तौर पर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया गया है जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उडुपी-चिकमगलूर से करंदलाजे को मैदान में नहीं उतारने और नए चेहरे को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया है। अभियान को व्यवस्थित साजिश बताते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि हम जानते हैं कि इसके पीछे कौन है, वह (करंदलाजे) हिम्मत नहीं हारेंगी, हर कोई जानता है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में अच्छा काम किया है। वह पिछली बार से भी बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगी।'

यह भी पढ़ें: 'राहुल बाबा पहले उड़ाते थे हमारा मजाक', छतरपुर में शाह बोले- कार्यकर्ताओं के समर्पणभाव के चलते BJP जीतती है चुनाव

यह भी पढ़ें: PM Modi in Gujarat: 'एक परिवार के लिए काम किया तो देश की याद कैसे आती', द्वारका में कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।