Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'जिम्मेदारी लेंगे नहीं, लेकिन सत्ता चाहिए', गांधी परिवार पर बरसे संबित पात्रा; बोले- बिछाई गईं पंखुड़ियां

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 26 Feb 2023 03:57 PM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहले तिरंगा नहीं लहराता था... आज अगर उसी कश्मीर में कांग्रेस पार्टी को हजारों-हजार तिरंगे दिख रहे हैं तो इसके पीछे क्या कारण हैं? (फोटो BJP4India)

    Hero Image
    'जिम्मेदारी लेंगे नहीं, लेकिन सत्ता चाहिए', गांधी परिवार पर बरसे संबित पात्रा

    नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। भाजपा ने कहा कि पूरी दुनिया आज हिंदुस्तान को 'ब्राइट स्पॉट' कह रही है और कांग्रेस 'हिंदुस्तान बर्बाद हो गया' जैसे विषयों को अपने भाषणों में शामिल कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहले तिरंगा नहीं लहराता था... आज अगर उसी कश्मीर में कांग्रेस पार्टी को हजारों-हजार तिरंगे दिख रहे हैं तो इसके पीछे क्या कारण हैं? इसका भी राहुल गांधी जी को चिंतन करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि पहली बार राहुल गांधी ने यह स्वीकार किया कि मोदी सरकार ने क्या हासिल किया है। वह अपनी यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर पहुंचे और चारों तरफ तिरंगे को देखा।

    सुशासन के चलते लाल चौक पर है तिरंगा

    संबित पात्रा ने कहा कि आज अगर कश्मीर में लोगों ने तिरंगा अपने हाथ में उठाया हुआ है, लाल चौक पर तिरंगा है, तो इसका कारण है सुशासन... जो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने दिया है।

    उन्होंने कहा कि डोकलाम के समय जब हमारे जवान अड़े हुए थे तब यह गांधी परिवार चीनी अधिकारियों से मिल रहा था। 2008 में सोनिया और राहुल जी ने चीन जाकर शी चिनफिंग के साथ जो करार किया था, वो भी हमने देखा है।

    '52 साल की उम्र में देश को जानने के लिए निकले राहुल'

    राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के अनुभवों पर तंज करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने उन्हें और यात्रा करने की सलाह दी है। संबित पात्रा ने कहा कि 52 साल की उम्र में पहली बार राहुल गांधी देश को जानने के लिए निकले हैं, लेकिन हमारे नेता युवा अवस्था से ही देश का भ्रमण कर रहे हैं।

    उनके अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रचारक के रूप में युवा अवस्था से ही पूरे देश को देखते रहे हैं। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी प्रचारक थे और नरेन्द्र मोदी भी प्रचारक हैं, जिन्होंने देश के कोने-कोने की यात्रा की है।

    PM मोदी के नेतृत्व में सक्षम है भारत

    संबित पात्रा ने कहा कि कौन कमजोर है और कौन शक्तिशाली है, ये राहुल गांधी जी बताना बंद करें। जहां तक भारत की संप्रभुता का विषय है आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक सक्षम देश है, जिसमें सेना को 'फ्री हैंड' है।

    उन्होंने कहा कि जहां तक जिम्मेदारी का सवाल है... गांधी परिवार का एक ही सिद्धांत है- पावर विदाउट रिस्पांसिबिलिटी... जिम्मेदारी लेंगे नहीं, लेकिन सत्ता चाहिए। इस अधिवेशन में भी कमल की पंखुड़ियां बिछाई जा रही हैं ताकि गांधी परिवार इन पर चल सके।