Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तानी सेना के सरेंडर की तस्वीर क्यों उतारी? विजय दिवस पर प्रियंका ने सरकार को घेरा; पूछे तीखे सवाल

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 16 Dec 2024 03:19 PM (IST)

    Priyanka Gandhi Vijay Diwas in parliament प्रियंका गांधी ने आज संसद में सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने बांग्लादेश में हिंसा का भी मुद्दा उठाया। प्रियंका ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं सिखों अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार हो रहा है और हमारी सरकार को आवाज उठानी चाहिए बांग्लादेश सरकार से बात करनी चाहिए। कांग्रेस सांसद ने इसी के साथ विजय दिवस पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

    Hero Image
    Priyanka Gandhi Vijay Diwas in parliament प्रियंका का सरकार पर हमला। (फोटो-एएनआई)

    एजेंसी, नई दिल्ली। Priyanka Gandhi Vijay Diwas in parliament लोकसभा में आज फिर हंगामा देखने को मिला। सदन की कार्यवाही पहले तो सुचारू रूप से चल रही थी। इसके बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने जीरो आवर में विजय दिवस पर बोलने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से अनुमति मांगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमें संदेश मिला कि हम विजय दिवस पर नहीं बोल सकते, सरकार की तरफ से राजनाथ सिंह इस पर बोलेंगे। हालांकि, इसके बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को इस मुद्दे पर बोलने दिया, जिसपर कांग्रेस आगबबूला हो गई 

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा का उठाया मुद्दा

    इसके बाद ओम बिरला ने प्रियंका को बोलने का मौका दिया। प्रियंका ने कहा कि मैं दो मुद्दों पर बोलना चाहती हूं, सबसे पहले तो बांग्लादेश में हिंदुओं, सिखों, अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार हो रहा है और हमारी सरकार को आवाज उठानी चाहिए, बांग्लादेश सरकार से बात करनी चाहिए।

    विजय दिवस पर क्या बोलीं प्रियंका?

    इसके बाद प्रियंका ने कहा कि मैं विजय दिवस की याद में उन सभी बहादुर सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि देती हूं जिन्होंने पाक सेना के साथ लड़ाई लड़ी थी। 

    उन्होंने कहा कि मैं देश की जनता को भी नमन करती हूं, क्योंकि उस समय बांग्लादेश की जनता के साथ कोई नहीं खड़ा था, तब भारत की जनता ने सेना के साथ खड़े होकर साथ दिया। इंदिरा गांधी तब पीएम थी, उन्हें भी नमन करती हूं।

    पाक के सरेंडर की फोटो क्यों उतारी

    इसी के साथ उन्होंने कहा कि आज सेना के मुख्यालय से एक तस्वीर उतारी गई है जिसमें पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर रही है। प्रियंका ने कहा कि ऐसा क्यों हुआ, इसपर सरकार को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि हम बार-बार कहते हैं कि यह देश के लिए गर्व की बात है, तो आप इसमें राजनीति क्यों कर रहे हैं?

    भाजपा की सफाई, प्रियंका के फलस्तीनी बैग पर तंज

    सेना के मुख्यालय से पाक के सरेंडर की तस्वीर हटाने पर भाजपा की भी सफाई आई। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सेना मुख्यालय में सफाई चल रही है, इसलिए तस्वीर हटाई गई। उन्होंने इसी के साथ प्रियंका गांधी के बैग को लेकर सवाल दागे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद फलस्तीनी नारे वाला बैग लाई हैं। इस पर प्रियंका ने कहा कि ये बैग उनके दोस्त ने गिफ्ट किया, इसलिए वो लेकर आई हैं।