विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jagdeep Dhankhar: दो मंत्रियों का फोन और धनखड़ का इस्तीफा... तो ये है पद छोड़ने की असल वजह!

Published: Thu, 24 Jul 2025 08:34 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jul 2025 08:38 AM (IST)

Jagdeep Dhankhar Resign जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर अटकलें तेज हैं। विपक्ष इस्तीफे के समय पर सवाल उठा रहा ...और पढ़ें

Jagdeep Dhankhar Resign धनखड़ के इस्तीफे को लेकर अटकलें तेज। (फाइल फोटो)
Jagdeep Dhankhar Resign धनखड़ के इस्तीफे को लेकर अटकलें तेज। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दो मंत्रियों ने धनखड़ को फोन कर बताई थी खास बात।
  2. जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग पर विपक्ष के नोटिस को स्वीकारने पर नाराज थी सरकार।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar Resign) के इस्तीफा देने के कारणों को लेकर अटकलों का दौर जारी है। धनखड़ ने अपने इस्तीफे का कारण खराब स्वास्थ्य को बताया, लेकिन विपक्ष से लेकर तमाम राजनीतिक विश्लेषकों का कुछ और ही मानना है। 

टाइमिंग पर सवाल उठा रहा विपक्ष

विपक्षी नेता धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद (Vice president of india) से इस्तीफे की टाइमिंग पर सवाल उठा रहे हैं और सरकार को घेर रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि धनखड़ को जबरन इस्तीफा देना पड़ा है।

धनखड़ को आया था मंत्रियों का फोन

इस बीच एक बात ये भी सामने आई है कि जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग पर विपक्ष के नोटिस को स्वीकारने के कुछ देर बाद दो दिग्गज मंत्रियों का धनखड़ को फोन आया था।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रियों ने बताया था कि इस कदम से पीएम मोदी खुश नहीं हैं। इस पर धनखड़ ने जवाब देते हुए कहा था कि वो नियमों के अंदर ही काम कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने ये फोन किया था।

BAC मीटिंग में नहीं पहुंचे थे नेता

जानकारी के अनुसार, राज्यसभा में सोमवार को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की पहली मीटिंग के बाद ये सब हुआ। इसके बाद शाम 4 बजकर 30 मिनट पर हुई दूसरी बीएसी मीटिंग में नेताओं ने न जाने का फैसला किया। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया राज्यसभा से शुरू करने पर हैरान थी। 

यह भी पढ़ें- Vice President Election: कब होगा देश के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव, कैसे होती है वोटिंग; कौन लेगा धनखड़ की जगह?