Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन है भारत विरोधी इल्हान उमर, जिससे अमेरिका में राहुल गांधी ने की मुलाकात; POK की यात्रा पर मचा था बवाल

    Updated: Wed, 11 Sep 2024 12:43 PM (IST)

    Ilhan Omar भारत विरोधी रुख रखने वाली इल्हान उमर के साथ राहुल गांधी की मुलाकात पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा नेता अमित मालवीय का कहना है कि अब कांग्रेस खुलकर भारत के खिलाफ काम कर रही है। इल्हान पीओके के मामले में खुलकर पाकिस्तान का समर्थन कर चुकी हैं। उनकी पीओके यात्रा पर खूब बवाल मचा था।

    Hero Image
    राहुल गांधी के साथ बैठक में मौजूद इल्हान उमर लाल घेरे में। (फोटो- एएनआई)

    जागरण/एजेंसी, वाशिंगटन। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा विवादों में घिरती जा रही है। राहुल गांधी ने अमेरिका में रेबर्न हाउस ऑफिस बिल्डिंग में कई अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की। मगर सबसे अधिक ध्यान बैठक में शामिल इल्हान उमर ने खींचा। दरअसल, इल्हान उमर का भारत विरोधी रुख की वजह से जाना जाता है। कई मुद्दों पर इल्हान ने पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया। वहीं भारत की कई बार आलोचना कर चुकी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: 'दुनिया आप पर हंसती है', प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रंप ने वामपंथी कहा तो कमला ने किया पलटवार

    राहुल गांधी की बैठक की मेजबानी कांग्रेसी ब्रैडली जेम्स शेरमेन ने की। बैठक में अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य जोनाथन जैक्सन, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति, बारबरा ली, श्री थानेदार, जीसस जी. चुय गार्सिया, इल्हान उमर, हैंक जॉनसन और जान शाकोवस्की शामिल थे। बता दें कि राहुल गांधी तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को अमेरिका पहुंचे थे।

    भारत के खिलाफ खुलकर काम कर रही कांग्रेस: भाजपा

    इल्हान उमर के साथ राहुल गांधी की मुलाकात पर भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने कहा, "विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में इल्हान उमर से मुलाकात की, जो पाकिस्तान प्रायोजित भारत विरोधी आवाज है। एक कट्टरपंथी इस्लामवादी और स्वतंत्र कश्मीर की पैरोकार है। यहां तक ​​कि पाकिस्तानी नेता भी ऐसे उग्र तत्वों के साथ देखे जाने को लेकर अधिक सतर्क होंगे। कांग्रेस अब खुलेआम भारत के खिलाफ काम कर रही है।"

    निशिकांत दुबे ने भी बोला हमला

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि लाल घेरे में यह महिला अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इलहान उमर है। खालिस्तान और कश्मीर अलग देश बनाने का लगातार समर्थन करती है। अभी अमेरिका में राहुल गांधी इसी एजेंडे के लिए समर्थन जुटा रहे हैं ।

    कौन हैं इल्हान उमर?

    अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सदस्य इल्हान उमर को भारत विरोधी माना जाता है। वे कई मुद्दों पर भारत का खुलकर विरोध कर चुकी हैं। यहां तक इमरान खान के कार्यकाल में इल्हान उमर ने गुलाम कश्मीर की यात्रा की थी। भारत ने उनकी यात्रा पर कड़ी आपत्ति जताई थी। बाद में इल्हान की गुलाम कश्मीर यात्रा से अमेरिका ने किनारा कर लिया था। इल्हान उमर का जन्म 4 अक्टूबर 1982 को सोमालिया के मोगादिशु में हुआ था। वह मिनसोटा से सांसद है।

    भारत के खिलाफ ला चुकी प्रस्ताव

    अफ्रीकी मूल की अमेरिकी अश्वेत महिला इल्हान उमर ने भारत में धार्मिक आजादी पर सवाल उठाए थे। वे भारत के खिलाफ अमेरिकी संसद में एक प्रस्ताव भी पेश कर चुकी है। प्रस्ताव में उन्होंने भारत को धार्मिक स्वंतत्रता की चिंताजनक स्थिति वाला देश नॉमिनेट करने की मांग की थी। अमेरिकी संसद में पीएम मोदी के भाषण का भी इल्हान ने बहिष्कार किया था।

    इल्हान के खुला विरोधी हैं ट्रंप

    डोनाल्ड ट्रंप को इल्हान उमर का कट्टर विरोधी माना जाता है। कई मौकों पर ट्रंप इल्हान पर निशाना साध चुके हैं। ट्रंप ने आरोप लगाया था कि इल्हान ने अपने सगे भाई से शादी की है। बता दें कि इजरायल पर विवादित टिप्पणी के बाद अमेरिका की निचले सदन की विदेश मामलों की समिति से इल्हान उमर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

    यह भी पढ़ें: 'हमें भारत जोड़ो यात्रा करने के लिए मजबूर किया गया', अमेरिका में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना