विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन है BJP MLA Munirathna, जिनपर लगा उत्पीड़न का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया

Published: Mon, 16 Sep 2024 12:30 PM (IST)

BJP MLA Munirathna महिला उत्पीड़न और रिश्वतखोरी के आरोप में भाजपा विधायक मुनिरत्ना गिरफ्तार किए गए हैं। विधायक को कोर्ट ...और पढ़ें

BJP MLA Munirathna भाजपा विधायक मुनिरत्ना हिरासत में भेजे गए।
BJP MLA Munirathna भाजपा विधायक मुनिरत्ना हिरासत में भेजे गए।

डिजिटल डेस्क, तुमकुरु। BJP MLA Munirathna कर्नाटक में उत्पीड़न और रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार भाजपा विधायक मुनिरत्ना को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुनिरत्ना के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। 

धोखाधड़ी और महिला के उत्पीड़न का आरोप

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मुनिरत्ना की गिरफ्तारी के पीछे किसी भी तरह की बदले की राजनीति से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई कानूनी प्रविधानों के आधार पर की गई है। मुनिरत्ना पर एक पूर्व पार्षद को जातिवादी गाली देने, धोखाधड़ी और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं। 

कौन हैं मुनिरत्ना?

मुनिरत्ना नायडू भाजपा के मौजूदा विधायक हैं। मुनिरत्ना फिल्म निर्माता से राजनेता बने हैं और वो पूर्व में कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। 4 अगस्त 2021 से 13 मई 2023 तक वो कर्नाटक के बागवानी और योजना, कार्यक्रम निगरानी और सांख्यिकी मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।

क्या लगे हैं आरोप?

शिकायतकर्ताओं में से एक ठेकेदार चेलुवराजू ने मुनिरत्न के बीच फोन पर हुई बातचीत की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है। इसमें मुनिरत्ना एक पूर्व पार्षद जो ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष थे और एक ठेकेदार के बारे में बहुत अपमानजनक तरीके से बात कर रहे हैं।

कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा कि विधायक की आवाज के नमूने लिए जाएंगे, इसे फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजा जाएगा और यह सत्यापित किया जाएगा कि यह उनकी आवाज है या नहीं।

पार्टी ने भेजा नोटिस

दूसरी ओर प्रदेश भाजपा ने मुनिरत्ना को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनसे पांच दिनों के भीतर अनुशासन समिति के समक्ष आरोपों को स्पष्ट करने को कहा है।

मेरे खिलाफ साजिश रची जा रहीः मुनिरत्ना

मुनिरत्ना ने अपने खिलाफ आरोपों को बेबुनियाद करार दिया था। उन्होंने दावा किया था कि उनके खिलाफ बदले की नीयत से कार्रवाई हो रही है। साजिश रची जा रही है।