राहुल ने कहा- जनादेश का स्वागत करते हैं, नई सरकार को बधाई
राहुल ने कहा मुझे मेरे कांग्रेसी भाई और बहनों पर गर्व है। आप उन लोगों (भाजपा) की तुलना में अलग हैं जिनसे हमारा आमना-सामना हुआ। आप लोगों ने सभी को दिखाया है कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसकी शालीनता और साहस है।
नई दिल्ली, एएनआइ। गुजरात चुनाव में कांग्रेस की हार में औपचारिकता शेष है। नतीजा आने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंंने ट्वीट कर कहा कि हम जनादेश का स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने गुजरात और हिमाचल में भाजपा सरकार को बधाई दी है। राहुल ने गुजरात और हिमाचल की जनता का आभार भी व्यक्त किया है।
राहुल ने कहा मुझे मेरे कांग्रेसी भाई और बहनों पर गर्व है। आप उन लोगों (भाजपा) की तुलना में अलग हैं जिनसे हमारा आमना-सामना हुआ। आप लोगों ने सभी को दिखाया है कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसकी शालीनता और साहस है।
The Congress party accepts the verdict of the people and congratulates the new governments in both states. I thank the people of Gujarat and Himachal with all my heart for the love they showed me, tweets Rahul Gandhi pic.twitter.com/Odqc0yEdrs
— ANI (@ANI) 18 December 2017
वहीं गुजरात में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत ने चुनाव के नतीजों को स्वीकारते हुए जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, नतीजें कुछ भी हों, ये कांग्रेस की नैतिक जीत है। राहुल गांधी के मुद्दों पर आधारित अभियान की जीत है। गहलोत ने कहा कि भाजपा को अपने ही गढ़ में 100 सीटें पार करना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस का अभियान जोरदार था। राहुल गांधी के अभियानों को देख उन्हें इंदिरा गांधी का दौर याद आ गया।
Congress had a very good campaign in Gujarat, Rahul ji's campaign reminded us of Indira ji: Ashok Gehlot,Congress #ElectionResults2017 pic.twitter.com/vfGeh6xYBc
— ANI (@ANI) 18 December 2017