तमिलनाडु में गरमाई राजनीति: 'विजय सरकार' के फैसलों से आहत हो रही हैं हिंदू भावनाएं? दखल का आरोप
तमिलनाडु भाजपा ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए उस पर हिंदू धार्मिक ...और पढ़ें

विजय सरकार पर हिंदुओं के धार्मिक अधिकारों में दखल का आरोप (फोटो- पीटीआई)
HighLights
मामला पुडुकोट्टई जिले के लिंगमलाई में प्रस्तावित ईसाई प्रार्थना सभा से जुड़ा है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लिंगमलाई ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है
आईएएनएस, चेन्नई। तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए उस पर हिंदू धार्मिक प्रथाओं में हस्तक्षेप करने और समुदाय के धार्मिक अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। मामला पुडुकोट्टई जिले के लिंगमलाई में प्रस्तावित ईसाई प्रार्थना सभा से जुड़ा है।
नागेंद्रन ने गुरुवार को जारी बयान में आरोप लगाया कि ऐसी गतिविधियों पर रोक के बावजूद मालमपट्टी के पास लिंगमलाई में 400 साल पुराने शिव मंदिर के निकट ईसाई प्रार्थना सभा आयोजित करने की तैयारियां की जा रही हैं।
उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित सभा 24 नवंबर को महा कार्तिगई पर्व के दिन, बिना अनुमति स्थापित किए गए एक क्रास के पास होनी थी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लिंगमलाई ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है। वहां प्राचीन शिव मंदिर के अलावा चोल काल के शिलालेख, मूर्तियां और नंदी की प्रतिमा मौजूद हैं।
उन्होंने प्रस्तावित प्रार्थना सभा का विरोध करने वाले हिंदू श्रद्धालु मरिमुथु पर हुए हमले की भी निंदा की। सरकार के रुख पर सवाल उठाते हुए नागेंद्रन ने आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर हिंदू धार्मिक परंपराओं में बाधा डाल रहा है।