विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vice President: उपराष्ट्रपति चुनाव में साउथ VS साउथ! दक्षिण भारत के इस नेता पर दांव लगा सकता है विपक्ष

Published: Mon, 18 Aug 2025 04:14 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 18 Aug 2025 06:18 PM (GMT+05:30)

एनडीए द्वारा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा के बाद विपक्ष भी जल्द ही अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर ...और पढ़ें

दक्षिण भारत के इस नेता को चुनाव में उतार सकता है इंडी गठबंधन
दक्षिण भारत के इस नेता को चुनाव में उतार सकता है इंडी गठबंधन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। NDA की ओर से उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार घोषित किए जाने के विपक्ष की ओर से जल्द उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो डीएमके के राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा विपक्ष को उम्मीदवार हो सकते हैं।

एनडीटीवी के सूत्रों के अनुसार, विपक्ष क्षेत्रीय राजनीति को ध्यान में रखते हुए डीएमके के राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुन सकता है।

विपक्ष की बैठक में होगा उम्मीदवार पर फैसला

हालांकि, आधिकारिक उम्मीदवार की घोषणा तभी होगी जब विपक्षी दल आज शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर अपने उम्मीदवार पर फैसला लेने के लिए बैठक करेंगे।

उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवीरी पर क्या बोले तिरुचि शिवा?

विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने की अटकलों पर, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने कहा, "मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह तो नेता ही तय करेंगे। यह बताने वाला मैं नहीं हूं। मेरे नेता इस पर चर्चा कर रहे हैं।"

NDA ने घोषित किया उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार

तमिलनाडु में भाजपा के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक, महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, 9 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार हैं, जैसा कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी ने कल शाम घोषणा की थी।

उपराष्ट्रपति पद का यह चुनाव जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों से अचानक इस्तीफे के बाद हुआ है, हालांकि बाद में सूत्रों ने बीजेपी के साथ मतभेदों की ओर इशारा किया था, जिसके कारण उन्हें जल्दी इस्तीफा देना पड़ा।

यह भी पढ़ें- CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने नाम का किया एलान