विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में जहां रुके हैं झारखंड के विधायक, वहां मिली विदेशी शराब से भरी गाड़ी; वीडियो साझा करके भाजपा ने साधा निशाना

By Arun Kumar SinghEdited By:
Published: Tue, 30 Aug 2022 11:00 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने वीडियो ट्वीट किया और कहा कि भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए छत्तीसगढ़ अय्याशी ...और पढ़ें

भाजपा ने शराब से भरी गाड़ी का वीडियो इंटरनेट मीडिया में साझा करके सरकार पर निशाना साधा है।
भाजपा ने शराब से भरी गाड़ी का वीडियो इंटरनेट मीडिया में साझा करके सरकार पर निशाना साधा है।

रायपुर, राज्य ब्यूरो। जिस रिसार्ट में झारखंड से आए विधायकों को ठहराया गया है, वहां उनके पहुंचने से कुछ समय पहले विदेशी शराब से भरी गाड़ी मिलने के बाद बवाल शुरू हो गया है। भाजपा ने शराब से भरी गाड़ी का वीडियो इंटरनेट मीडिया में साझा करके सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने वीडियो ट्वीट किया और कहा कि भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए, छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढ़ि‍यों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू मुर्गा खिला रहे हैं। असम हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायकों का डेरा। इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी आपको कभी माफ नहीं करेगी।

हेमंत सरकार के चार मंत्रियों समेत 31 विधायक रायपुर पहुंचे

ज्ञात हो कि झारखंड सरकार पर छाए संकट और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता खत्म किए जाने के बीच सत्ताधारी गठबंधन विधायकों को एकजुट रखने की चुनौती से जूझ रहा है। छह दिनों बाद भी इस मामले पर राजभवन की चुप्पी के बाद मंगलवार को हेमंत सरकार के चार मंत्रियों समेत 31 विधायक इंडिगो के चार्टर्ड प्लेन से रायपुर रवाना हो गए। मंत्रियों और विधायकों के साथ कांग्रेस और झामुमो के कई वरिष्ठ नेता भी गए हैं। रायपुर भेजे गए सभी चार मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख कांग्रेस पार्टी के हैं। शेषष मंत्रियों को एक सितंबर को होनेवाली कैबिनेट की बैठक के लिए रांची में ही रोका गया है।

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भगोड़े विधायकों को छत्तीसगढ़ लाकर अय्याशी करवाया जा रहा है। सरकारी गाड़ी में शराब को होटल में पहुंचाया जा रहा है। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने ट्वीट किया कि सरकारी गाडि़यों में विदेशी शराब पहुंचाकर झारखंड के विधायकों का इंतजाम कराने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उलटी गिनती अब शुरू हो गई है। प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने ट्वीट किया कि सत्ता के नशे में मदहोश भूपेश बघेल ने झारखंड के विधायकों को मदहोश करने की व्यवस्था कर दी है।

दरअसल, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक टिप्पणी आई थी। इसमें मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जामवाल ने सभी को जाम पिलाकर मस्त कर दिया है। मूणत की इस टिप्पणी को मुख्यमंत्री बघेल के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इंतजाम अली हमेशा एक पैर पर खड़े रहते हैं। कांग्रेस के एटीएम अपने मालिक के हुक्म पर बाहरी विधायकों की सेवा में जुट गए हैं।

असम के विधायकों के बाद अब झारखंड के विधायकों के लिए शराब की नदियां बहाने का इंतजाम किया गया है। भाजपा की ओर से जारी वीडियो में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पंकज कुजूर रिसार्ट वीडियो नहीं बनाने की बात कहते नजर आ रहे हैं। जिस गाड़ी में शराब लाई गई थी, उसके आगे आबकारी पुलिस का बोर्ड लगा हुआ था। इस मामले को लेकर जब कुजूर से उनके मोबाइल संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।