केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भारतीय खेल प्राधिकरण 'साइ' के नए लोगो का अनावरण किया
केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के नए लोगो का अनावरण किया। साल 1982 में इस शीर्ष खेल निकाय की स्थापना के बाद से पहली बार इसका लोगो बदला गया है।
नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू (Union Sports Minister Kiren Rijiju) ने बुधवार को यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India, SAI) के नए लोगो का अनावरण किया। साल 1982 में इस शीर्ष खेल निकाय की शुरुआत के बाद से पहली बार इसके लोगो में कोई बदलाव किया गया है। नए लोगो में एक एथलीट की उड़ान के चित्रण के साथ 'SAI' को बोल्ड लेटर में दर्शाया गया है।
दिल्ली : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का नया लोगो लॉन्च किया।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया, "पुराना लोगो सुंदर नहीं था ऐसा नहीं है बस वो थोड़ा अव्यवस्थित था। मुझे लगा कि नया लोगो छोटा और फोकस्ड होना चाहिए जिसमें SAI नाम साफ-साफ दिखे।" pic.twitter.com/1Obap5bcha— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2020
लोगो का अनावरण मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम (Major Dhyan Chand National Stadium) में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में किया गया। इस कार्यक्रम में खेल सचिव रवि मित्तल, SAI के महानिदेशक (SAI Director General) संदीप प्रधान (Sandip Pradhan) और भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा (Narinder Batra) समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे।
इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री (Kiren Rijiju) ने कहा कि मंत्रालय का काम संभालने के बाद उन्होंने खुद ही SAI के लोगो में बदलाव का प्रस्ताव किया था। मैंने इसे साधारण और अधिक अर्थपूर्ण बनाने की बात कही थी। नया लोगो भले ही छोटा हो लेकिन यह बेहद अर्थपूर्ण है। इसका लक्ष्य बड़ा है। रिजिजू ने कहा कि लोगो किसी भी संगठन की एक पहचान होता है। साइ लंबे समय से देश में खेलों को बढ़ावा दे रहा है। इसके लोगो में बदलाव की जरूरत थी।
केंद्रीय खेल मंत्री (Kiren Rijiju) ने कहा कि मैं समझता हूं कि नए लोगो में SAI का नाम ज्यादा उभरा हुआ दिख रहा है। नया लोगो सादगी का भी परिचय देता है। इसका डिस्प्ले काफी सुविधाजनक और आसान है। यह आसानी से हर किसी के दिमाग में जगह बना लेता है। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री ने साल 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में शीर्ष 10 देशों में भारत की मौजूदगी के लक्ष्य को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि यह हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि हमारा लक्ष्य बेहद महत्वपूर्ण है।