Move to Jagran APP

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने कहा-इतिहास बन गया दो निशान, दो प्रधान और दो विधान Gorakhpur News

प्रतिबद्धता का ही नतीजा है कि 1950 की पीड़ा से अब निजात मिल गई है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्‍छेद 370 व 35ए समाप्त हो गया है। देश में दो निशान दो प्रधान और दो विधान अब इतिहास बन गया है

By Satish ShuklaEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 06:32 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 08:00 PM (IST)
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने कहा-इतिहास बन गया दो निशान, दो प्रधान और दो विधान Gorakhpur News
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने कहा-इतिहास बन गया दो निशान, दो प्रधान और दो विधान Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसके घोषणा पत्र में समूचा हिंदुस्तान दिखता है। भाजपा की घोषणा पत्र के प्रति प्रतिबद्धता में भी अद्वितीय है। प्रतिबद्धता का ही नतीजा है कि 1950 की पीड़ा से अब निजात मिल गई है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्‍छेद 370 व 35ए समाप्त हो गया है। देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान अब इतिहास बन गया है।

loksabha election banner

यह नारा अब हुआ साकार

डॉ. निशंक गुरुवार को भाजपा जिला व महानगर इकाई की ओर से 'एक राष्ट्र-एक विधान राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत आयोजित जनजागरण-प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। गोरखपुर क्लब में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अनु. 370 व 35ए को हटाकर देश को एक सूत्र में पिरो दिया है। 'जहां हुए बलिदान, वह कश्मीर हमारा है का नारा अब जाकर साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों को यह आजादी 41850 लोगों की कुर्बानी के बाद मिली है। बदले परिदृश्य में वहां के युवाओं के हाथ में पत्थर नहीं बल्कि कापी-किताब और रोजगार होगा। अब तक कश्मीर के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था, वह दर-दर की ठोकर खाने को मजदूर थे। बदली परिस्थितियों में खुश है।

उनका जवाब देने के लिए ही है जनजागरण कार्यक्रम

अभियान के महत्व की चर्चा करते हुए डॉ. निशंक ने कहा कि जो लोग जम्मू-कश्मीर को कैद करके आंतकवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे थे, उनका जवाब देने के लिए ही जनजागरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया वर्ष 2011-12 की जनगणना के मुताबिक प्रति व्यक्ति के हिसाब से 14 हजार रुपए दिए जाने के बावजूद  जम्मू-कश्मीर में कोई विकास नहीं दिखा। सारा धन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

मोदी पर टिकी है पूरी दुनिया की नजर

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने यूएसए में हाउडी मोदी कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि जिस अमेरिका ने कभी मोदी को प्रतिबंधित किया था, आज उसी के कार्यक्रम में वहां के राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर शामिल हो रहे हैं। यह सरकार की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक विजय है। दरअसल आज पूरी दुनिया की नजर मोदी पर आकर टिक गई है। कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.