यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amit Shah News: आतंकी गतिविधियों के खिलाफ अमित शाह ने इंटरपोल को दी सलाह, तैयार करें रियल टाइम नेटवर्क
90th Annual General Assembly of Interpol केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया और ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी। इंटरपोल की 90वीं वार्षिक आम सभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आतंकी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की। उन्होंने कहा, 'आतंकी गतिविधियों के खिलाफ रियल टाइम में जानकारी मिलने और उसपर कार्रवाई को लेकर नेटवर्क बनाने की बात कही। इसके लिए मैंने इंटरपोल को सलाह दी। भारत हमेशा से वैश्विक आतंकी गतिविधियों के खिलाफ रहा है।'
मानवाधिकार के खिलाफ है आतंकवाद
केंद्रीय गृहमंत्री ने आतंकवाद को मानवाधिकारों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों के हनन का सबसे बड़ा कारण आतंकवाद है। साथ ही उन्होंने सीमा पार आतंकवाद को खत्म करने के लिए इंटरपोल व इसके सदस्य देशों से सीमा पार सहयोग के लिए हाथ मिलाने का आग्रह किया।

इंटरपोल के पुराने सदस्यों में भारत
गृहमंत्री ने कहा, 'इंटरपोल के पुराने सदस्यों में से एक भारत है। ऐसे संस्थान अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए खास हैं। इंटरपोल द्वारा उठाए गए कदमों की मैं सराहना करता हूं।' गृहमंत्री ने कहा, 'भारत सरकार ( GoI) ने साइबर अपराध को रोकने के लिए भारतीय साइबर फारेंसिक सेंटर का गठन किया। अब अपराध के लिए कोई निर्धारित सीमा नहीं है। हमें इसके पारंपरिक भौगोलिक अपराधों के बारे में सोचना होगा।' गृहमंत्री ने कहा, 'सभी तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए मोदी सरकार अपनी ओर से पूरा बेहतर प्रयास कर रहे हैं, और इसके लिए सैन्य बल को भी सक्षम बनाया है।'

आज सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर ड्यूटी के दौरान बलिदान पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश के लिए दिए गए इनके बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। पुलिस स्मरणोत्सव दिवस पर गृह मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि इन पुलिस कर्मियों की वीरता को पूरा देश सलाम करता है।
