विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, 6 बागी सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने को लोकसभा स्पीकर ने दी मान्यता

Published: Sat, 18 Jul 2026 07:32 PM (IST)

उद्धव ठाकरे को बड़ा सियासी झटका लगा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव की शिवसेना छोड़ एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए 6 सांसदों को मान्यता दे दी है।

शिवसेना में शामिल 6 सांसदों को मान्यता। (एएनआई)

शिवसेना में शामिल 6 सांसदों को मान्यता। (एएनआई)


HighLights

  1. लोकसभा स्पीकर ने 6 सांसदों को शिंदे गुट में मान्यता दी।

  2. उद्धव ठाकरे के लिए यह बड़ा सियासी झटका माना जा रहा है।

  3. सांसद उद्धव की शिवसेना छोड़ एकनाथ शिंदे के साथ आए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उद्धव ठाकरे की शिवसेना छोड़ा एकनाथ शिंदे साथ आने वाले 6 सांसदों को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मान्यता दे दी है। यह उद्धव ठाकरे के लिए सियासी तौर पर बड़ा झटका माना जा रहा है।

शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिंदे गुट में आने से महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक एकनाथ शिंदे की ताकत में इजाफा हुआ है। 

लोकसभा के सदस्य बने रहेंगे सांसद

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला द्वारा उद्धव ठाकरे गुट के 6 बागी सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने को मान्यता मिलने का बाद सभी सांसद अपने पद पर बने रहेंगे। दल-बदल विरोधी कानून के तहत लोकसभा में अयोग्य होने के बचने के लिए बागी गुट को 9 में 6 सासंदों या दो-तिहाई के समर्थन की जरूरत थी। शिंदे गुट में एक साथ 6 सांसदों के आने से सभी सांसदों ने यह बाधा पहले ही पार कर ली थी।

इसके साथ ही शिवसेना शिंदे गुट के लोकसभा में अब 13 सांसद हो गए हैं। वहीं उद्धव ठाकरे के गुट में सिर्फ 3 सांसद बचे हैं।

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।